3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद,...

उत्तर प्रदेश : सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, गोलीकांड में दो लोग घायल, फायरिंग का वीडियो वायरल

Published on

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हुआ। विवाद गहराने के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सेफ्टी टैंक निर्माण में विवाद
दरअसल, आजमगढ़ जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र अपने घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया, जिससे दो लोगों को गोली लग गई।

आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि इसी दौरान उसने फायरिंग कर दी।

एसपी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गोली कमर से नीचे लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...