8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपाल'जनरल मुनीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे', पाकिस्तान से लड़ रहे 300 फौजियों...

‘जनरल मुनीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’, पाकिस्तान से लड़ रहे 300 फौजियों के चूंद गांव से आई आवाज

Published on

सतना:

जिले के चूंद गांव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकाने तबाह किए। इससे पूरे देश में गर्व की लहर है। चूंद गांव के लोग इस गर्व को कर्म में बदल रहे हैं। सैनिक छुट्टियां छोड़कर वापस ड्यूटी पर जा रहे हैं। बुजुर्ग भी बंदूक उठाने को तैयार हैं। हर घर से देश के लिए हाजिर रहने की आवाज आ रही है। यह गांव सैनिकों का गढ़ है। यहां के लोग देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

सैनिकों का गढ़ है यह गांव
सतना जिले का चूंद गांव सैनिकों का गढ़ माना जाता है। इस गांव की जनसंख्या लगभग पांच हजार है। यहां 300 जवान अभी भी सेना में काम कर रहे हैं। इतने ही लोग रिटायर होकर गांव में देशभक्ति की मिसाल बने हुए हैं। इस गांव के बेटे थलसेना, वायुसेना और नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए इसे सैनिकों का गढ़ कहा जाता है।

गांव में शहीद स्मारक
गांव में एक शहीद स्मारक है। यह स्मारक यहां की मिट्टी की कीमत बताता है। राजपूताना राइफल्स के शहीद समर बहादुर सिंह, नायक कन्हैयालाल सिंह और राजपूत रेजिमेंट के नायक बाबूलाल सिंह की यादें हर सुबह गांव को प्रेरणा देती हैं। तालाब के किनारे बने इस स्मारक पर बच्चे आज भी सिर झुकाकर राष्ट्रगान गाते हैं।

असीम मुनीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे
चूंद गांव के भूतपूर्व सैनिक लखेश्वर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में हमला करके हमारी बहनों के सुहाग छीन लिए हैं। उसके बाद से हम तमाम भूतपूर्व सैनिक इकट्ठा होकर इस मिशन को संकल्प लिया है कि पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर के टुकड़े टुकड़े कर देंगे। उसको कहि भी रहने की गुंजाइश नहीं मिलेगी। भारत सरकार ने अगर हमे मौका दिया तो पाकिस्तानी जनरल के टुकड़े टुकड़े करके पूरे विश्व को दिखा देंगे।

पूंछ में हालत बहुत खराब
भारतीय सैनिक नायक रविप्रताप सिंह ने बताया कि पूंछ सेक्टर में हालात बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि वहां हर दिन गोला-बारूद की आवाजें गूंजती हैं, हालात लगातार गरम ही रहता हैं। पाकिस्तान ने कायरता दिखाते हुए निर्दोष और निहत्थे लोगों को निशाना बनाया था। अगर उसने सीधा भारतीय सेना पर हमला किया होता, तो उसे असली ताकत का अंदाजा हो जाता कि इंडियन आर्मी क्या होती है।

पाकिस्तान को समझ में आ जाएगा कि किससे टकराया
वहीं, विनय नायक ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब समझ में आ जाएगा कि उसने किससे टकराने की गलती की है। भारत जवाब देना जानता है और यह जवाब पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ेगा। इंडियन आर्मी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाब देगी।

यह ऑपरेशन नहीं चेतना का वक्त है
पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन समरजीत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ ऑपरेशन का नहीं, बल्कि चेतना का वक्त है। सरकार चाहे तो हम रिटायर्ड जवान भी दुश्मन को घुसकर जवाब देने को तैयार हैं। हमारी नसों में आज भी बारूद है।

एक परिवार के 12 सदस्य सेना में
गांव के बाला सिंह ने बताया कि उनके परिवार से 12 सदस्य सेना में हैं। 6 रिटायर हो चुके हैं और 6 अभी भी ड्यूटी पर हैं। यह परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। रीवा रियासत के मेजर रामराज सिंह ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। वे बाद में भारतीय सेना में भी मेजर रहे।

देश के लिए कुछ भी करने को तैयार
चूंद गांव के लोग देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वे हमेशा देश सेवा में आगे रहते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनका जोश और बढ़ गया है। वे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। यह गांव देशभक्ति की एक मिसाल है। यहां के लोग देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मरते हैं।

गांव के युवा भी सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित हैं। वे देश की रक्षा करना चाहते हैं। वे शहीदों से प्रेरणा लेते हैं और देश के लिए बलिदान देने को तैयार रहते हैं। चूंद गांव सही मायने में सैनिकों का गढ़ है। यहां हर घर में देशभक्ति की भावना है। इस गांव के लोग सेना को अपना परिवार मानते हैं। वे एक दूसरे की मदद करते हैं और हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...