12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यचांदपोल गेट स्थित जनाना अस्पताल में ’अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस’ का आयोजन -...

चांदपोल गेट स्थित जनाना अस्पताल में ’अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस’ का आयोजन – माताओं को निःशुल्क ’वात्सल्य कवच’ किए वितरित

Published on

जयपुर।

चांदपोल गेट स्थित जनाना अस्पताल के सेमिनार हॉल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग जयपुर द्वारा माताओं को निःशुल्क वात्सल्य कवच वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य उपस्थित रहे।

हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने ’अंतरर्राष्ट्रीय मातृ दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत मे माताओं को सदैव ही आदर-सम्मान दिया जाता रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग को वात्सल्य कवच कार्यक्रम की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वात्सल्य कवच द्वारा नारी की गरिमा और सम्मान को सम्बल मिलेगा। विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा उपस्थित माताओं को वात्सल्य कवच का निःशुल्क वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि वात्सल्य कवच इस तरह बनाया गया कवच है जिसको पहनकर माताएं सार्वजनिक स्थानों पर अपने शिशु को सहजता के साथ स्तनपान करा सकती हैं। माताओं को सशक्त बनाना और सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को बढ़ावा देना और उन्हें शिक्षित करना ही इसका उद्देश्य है।

इस मौके पर अस्पताल उप अधीक्षक, डॉ. शिव सिंह बराला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल, आईए श्री विष्णु मेहता, ए ज़ेड इनोवेश के प्रतिनिधि श्री अयाज शेख समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...