1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यUP : बुलंदशहर में चलती कार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सहेली...

UP : बुलंदशहर में चलती कार में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सहेली की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published on

बुलंदशहर ,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चलती कार में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसकी सहेली की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बलात्कार पीड़िता की उम्र 17 साल है, जबकि उसकी सहेली 19 साल की थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच जारी है.

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार ये घटना मंगलवार शाम को हुई. पीड़िता और उसकी सहेली अपने दोस्तों संदीप और अमित के साथ ड्राइव पर गई थी. गौरव (अमित का दोस्त) भी उनके साथ ड्राइव पर गया था. वे नोएडा से लखनऊ जा रहे थे. उन्होंने रास्ते में सूरजपुर इलाके से बीयर खरीदी. कार के अंदर बैठकर पिलने लगे. नशे में उनके बीच झगड़ा हो गया.

इसके बाद नाराज आरोपियों ने मेरठ के पास पीड़िता की सहेली को कार से बाहर धकेल दिया. इससे उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने चलती कार के अंदर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया. बुधवार सुबह जब वे बुलंदशहर पहुंचे तो नाबालिग पीड़िता किसी तरह वाहन से भागने में सफल रही. उसने खुर्जा पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की सूचना दी.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. संदीप और गौरव पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।. उनके पास से अवैध हथियार बरामद कर लिया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को कहा, “हम जांच पूरी करेंगे और अदालत से आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.” इसी बीच पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है. उसकी सहेली के शव का पोस्टमार्टम भी हो चुकी है. इन दोनों रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद चार्जशीट फाइल की जाएगी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...