13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों के सरेंडर से मिली बंदूकें ही दे...

पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों के सरेंडर से मिली बंदूकें ही दे दो… BLF कमांडर ने भारत से मांगी मदद, बलूचों ने खाई कसम

Published on

तेहरान

ईरान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के कमांडर डॉक्टर अल्लाह नजर ने पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में भारत से मदद मांगी है। नजर ने कहा है कि वे पाकिस्तान की सेना से लड़ना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और बलूच लोगों पर अत्याचार हो रहा है। नजर ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि ईरान और अफगानिस्तान को भी उनके गुट की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते इन तीनों देशों का मदद करने का हक बनता है। बलूचिस्तान के विद्रोही गुट के नेता की ये अपील ऐसे वक्त में आई है, जब भारत और पाकिस्तान की तनातनी चल रही है।

डॉक्टर नजर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि भारत हमारी ज्यादा मदद ना करे, वही बंदूकें हमें दे दो, जो पाकिस्तान से छीनी हैं। 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना के दुनियाभर में मशहूर सरेंडर की ओर संकेत करते हुए नजर ने कहा, ‘भारत बस इतना काम कर दे कि जो 93,000 बंदूकें उन्होंने सरेंडर के वक्त पाकिस्तानियों से छीनी थीं, वहीं बंदूकें हमें 10-10 गोलियों के साथ दे दें। इनसे ही हम दिखाते हैं कि पाकिस्तान को कैसे ठीक किया जाता है। हमें बलूचिस्तान की आजादी के लिए किसी मिसाइल या परमाणु बम की जरूरत नहीं है।’

आप पर इल्जाम तो अब भी लग रहा
डॉक्टर अल्लाह नजर ने ये भी कहा कि पाकिस्तान लगातार ये कह रहा है कि अफगानिस्तान और भारत से हमें मदद मिल रही है। लगातार कहा जा रहा है कि BLF को ईरान, अफगानिस्तान और भारत से हथियार आ रहे हैं। जब आपको कहा जा रहा है तो फिर मैं आपसे हमारे इस संघर्ष में सक्रिय रूप से समर्थन करने की अपील करता हूं। पड़ोसी देश होने के नाते हमारे जायज संघर्ष में मदद करना आपका फर्ज बनता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के बाद बलूचिस्तान के गुट ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। बलूच विद्रोहियों ने भारत के साथ तनाव को मौके की तरह देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले तेज किए हैं। बलूचिस्तान के कई इलाकों में विद्रोही गुटों ने अपनी आजादी के झंडे तक फहरा दिए हैं। बलूचों को लगता है कि भारत के साथ उलझी पाकिस्तानी सेना को झटका देने के लिए ये अच्छा समय है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते रहे हैं। कई गुटों ने पाक सेना के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह छेड़ा हुआ है। पाकिस्तान सेना बेरहमी से बलूचिस्तान में आंदोलनों को कुलचती रही है लेकिन हालिया समय में सेना प्रमुख असीम मुनीर और पीएम शहबाज की परेशानी बढ़ी है। इसकी वजह ये है कि एक तरफ पाकिस्तान की भारत से तनातनी चल रही है तो वहीं अफगानिस्तान सीमा पर भी वह मुश्किल में है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...