15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यफिरोज अंसारी के 'खेल' से बिहार सरकार को 1379230 रुपये का झटका,...

फिरोज अंसारी के ‘खेल’ से बिहार सरकार को 1379230 रुपये का झटका, मौजा के ‘मायाजाल’ से सकते में साहब

Published on

आरा:

भोजपुर जिले के बिहिया में जमीन की खरीद-बिक्री में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में शातिर कारोबारियों ने राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। मुख्य आरोपी फिरोज अंसारी ने मिलीभगत करके जमीन का मौजा (गांव) बदलवाकर रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद अंचल कार्यालय से उसका दाखिल-खारिज भी करवा लिया। धोखाधड़ी के उजागर होने के बाद जिला अवर निबंधन कार्यालय, आरा ने अंसारी को 13 लाख 79 हजार 230 रुपये सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश दिया है।

चौंका रहा है यह मामला
दरअसल, बिहार के बिहिया में जमीन के काले कारोबार का यह मामला लोगों को चौंका रहा है। फिरोज अंसारी नाम के एक व्यक्ति ने राजस्व विभाग को भारी नुकसान पहुंचाया है। उसने जमीन का मौजा बदलकर रजिस्ट्री कराई और दाखिल-खारिज भी करवा लिया। अब इस घोटाले के सामने आने के बाद, निबंधन कार्यालय ने अंसारी को 13 लाख 79 हजार 230 रुपये जमा करने का आदेश दिया है।

‘मौजा’ बदलने का मायाजाल क्या है?
नोटिस के अनुसार, फिरोज अंसारी के नाम पर एक जमीन का दस्तावेज है। दस्तावेज संख्या 11084/14 में जमीन का पता अंचल बिहिया, मौजा धरहरा, थाना नंबर 141, खाता 564, खेसरा 28, रकबा 62.5 डिसमिल दर्ज है। जांच करने पर पता चला कि अंसारी ने बिहिया मौजा की जमीन को कागजों में धरहरा मौजा का बताकर रजिस्ट्री करवा ली थी। इसके बाद, अंसारी ने एक और चालाकी की। उसने इस गलती को सुधारने के लिए सिविल कोर्ट में मुकदमा (संख्या 20/15) दायर कर दिया। कोर्ट में आपसी समझौते के आधार पर आदेश पारित करवाकर उसी जमीन का दाखिल-खारिज मौजा बिहिया, थाना नंबर 147 के अंतर्गत करवा लिया।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
बिहिया के अंचल अधिकारी (सीओ) की जांच रिपोर्ट और शिकायतकर्ता अविनाश कुमार शर्मा के आवेदन ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। जांच में पता चला कि कोर्ट के आदेश की आड़ में असली रजिस्ट्री के दस्तावेजों से अलग जमाबंदी कायम कराई गई। इस पूरे खेल का मकसद सरकार को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाना था। नोटिस में साफ कहा गया है कि यह काम राजस्व चोरी करने की नीयत से किया गया है।

सरकारी खजाने में रकम जमा करने का आदेश
जिला अवर निबंधन कार्यालय ने फिलहाल फिरोज अंसारी को राजस्व चोरी की रकम के तौर पर 13 लाख 79 हजार 230 रुपये सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और कार्रवाई की संभावना भी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राजस्व चोरी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...