1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यखरोरा में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों...

खरोरा में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलो को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

Published on

रायपुर

खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ। छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। और 14 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए ग्रामीणों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजा का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतकों के नाम
भूमि साहू पिता सुशील साहू, 6 वर्ष साकिन आनंद गांव बेरला
उमंग साहू पिता सुशील साहू, 4 माह साकिन आनंद गांव थाना बेरला बेमेतरा
गीता साहू पति हीरा राम साहू ग्राम मोहंदी धरसीवां
प्रभा साहू पति रोहित कुमार, साकिन मोहंदी धरसीवां
नंदनी साहू पति थानू साहू 60 वर्ष साकिन मोहंदी धरसीवां
एकलव्य उर्फ वासु साहू पिता विक्रम साहू, 7 वर्ष साकिन मोहंदी, धरसीवां
कुंती साहू पति मोती साहू, 55 वर्ष साकिन चतौद
कीर्ति साहू पति दूजे राम साहू साकिन चतौद
टिकेश्वरी साहू पति संदीप साहू, साकिन चतौद
टिकेश्वरी साहू पति विष्णु साहू, साकिन मनहोरा
महिमा साहू पिता केदार नाथ साहू, 18 वर्ष साकिन गोंदवारा थाना खमतराई
वर्षा साहू पति सुशील साहू, 27 वर्ष साकिन आनंद गांव थाना बेरला
राजबती साहू पति रामाधार साहू 60 वर्ष साकिन नगपुरा थाना मंदिर हसौद
इन गांवों के हैं मरने वाले

बेरला- 3
मोहंदी- 4
चटोद- 3
मनहोरा- 1
गोंदवारा- 1
नगपुरा- 1

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...