10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिसीजफायर पर विदेश सचिव को ट्रोल करना ‘शर्मनाक’, समर्थन में उतरे ओवैसी-अखिलेश...

सीजफायर पर विदेश सचिव को ट्रोल करना ‘शर्मनाक’, समर्थन में उतरे ओवैसी-अखिलेश और दिग्गज राजनयिक

Published on

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी है। इस निर्णय को लेकर दोनों देशों के बीच अगली औपचारिक बातचीत 12 मई को डीजीएमओ स्तर पर होनी है। हालांकि, इस बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री को सोशल मीडिया पर सीजफायर को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपना एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।

ट्रोलिंग में की गई बेहद अभद्र और व्यक्तिगत टिप्पणियां
ट्रोलिंग में की गई टिप्पणियां बेहद अभद्र और व्यक्तिगत थीं, जिनका कोई आधार नहीं था। इसके बाद से कई वरिष्ठ राजनयिकों और नेताओं ने मिसरी के समर्थन में आवाज उठाई है। पूर्व विदेश सचिव निरुपमा मेनन राव ने इस व्यवहार को ‘बेहद शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि एक समर्पित राजनयिक और पेशेवर अधिकारी को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा सरकार का निर्णय है, जिसे कार्यपालिका के निर्देश पर अधिकारी लागू करते हैं।

इस जहरीली नफरत को रोकना होगा- पूर्व विदेश सचिव
पूर्व विदेश सचिव निरुपमा मेनन राव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, इस जहरीली नफरत को रोकना होगा। हमें अपने राजनयिकों के पीछे एकजुट होना चाहिए, उन्हें तोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की ट्रोलिंग शालीनता की हर सीमा को पार कर चुकी है।

मिस्री के बचाव में उतारे ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी विक्रम मिसरी के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘विक्रम मिस्री एक सभ्य, ईमानदार और मेहनती राजनयिक हैं, जो भारत की सेवा में जुटे हैं। उन्हें सरकार के फैसलों के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।’

अखिलेश यादव ने भी की ट्रोलिंग की निंदा
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्रोलिंग की निंदा करते हुए लिखा, ऐसे बयान उन ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिराते हैं, जो देश के लिए दिन-रात काम करते हैं। सरकार का निर्णय व्यक्तिगत अधिकारियों का नहीं होता। जो असामाजिक तत्व अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विक्रम मिसरी देश के उन वरिष्ठ राजनयिकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई संवेदनशील दौर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाना न केवल गैर-जरूरी और दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थानों के प्रति अनादर को भी दर्शाता है।

महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अपने बयान में युवती की व्यक्तिगत जानकारी को साझा किए जाने की निंदा की। उन्होंने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना कृत्य और सुरक्षा को खतरे में डालने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह गोपनीयता का घोर उल्लंघन है।

लोगों को करना चाहिए जिम्मेदार आचरण
विजया रहाटकर ने जोर देकर कहा कि मिस्री जैसे वरिष्ठ सिविल सेवकों के परिजन पर व्यक्तिगत हमले न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत हैं। एनसीडब्ल्यू ने नागरिकों से ‘ऑनलाइन’ और ‘ऑफलाइन’ दोनों जगहों पर संयमित एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को गरिमापूर्ण और जिम्मेदाराना आचरण करना चाहिए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...