16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई चलती बस, दो बारातियों...

बिहार: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई चलती बस, दो बारातियों की मौके पर मौत, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे

Published on

बांका

बिहार के बांका चलती बस हाई वोल्टेज केबल को टच कर गई। जयपुर के बारेकोल गांव के पास की घटना है। इस हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ये हादसा उस वक्त हुआ जब बाराती बस से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। बस की छत पर बैठे लोग बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए।

यमराज बन गया पलाश का पत्ता
जानकारी के अनुसार, ये बारात बौसी प्रखंड के सांगा गांव से कालाडिंगा गांव आई थी। शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह बाराती अपने गांव वापस लौट रहे थे। बाराती बस में सवार थे, लेकिन कुछ लोग गर्मी का वजह से बस की छत पर बैठ गए थे। भीषण गर्मी की वजह से छत पर बैठे बारातियों ने पलाश के फूलों की डालियां तोड़कर सिर पर रख ली थीं ताकि छांव मिल सके। लेकिन दुर्भाग्यवश यही डालियां उनकी मौत का कारण बन गईं।

दो बारातियों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस बारेकोल के पास से गुजर रही थी, तभी छत पर रखी गई डालियां ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गई। देखते ही देखते बस की छत पर करंट फैल गया और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में विजय पहाड़िया (35 वर्ष) और संतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब दर्जनभर लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को काटोरिया रेफरल अस्पताल और जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। जयपुर थाना इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद हम खुद मौके पर पहुंच कर सभी जख्मी को रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां सभी को बारी-बारी से प्राथमिक उपचार करवाया। जिनकी स्थिति बेहद खराब थी, उनको रेफर करवा दिया गया है। दो की मौत हुई है।

दर्जनभर से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोग इस हादसे से डरे और सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हाई वोल्टेज बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे इस तरह का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली के तारों को या तो ऊंचा किया जाए या फिर उन्हें अंडरग्राउंड किया जाए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...