10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेक्युलर-सेक्युलर कहके…पाकिस्तान में किसने और क्यों उठाई भारत और हिंदुओं के पक्ष...

सेक्युलर-सेक्युलर कहके…पाकिस्तान में किसने और क्यों उठाई भारत और हिंदुओं के पक्ष में आवाज

Published on

नई दिल्ली:

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पर अस्थाई ब्रेक लगाकर पाकिस्तान को एक और मौका दिया है कि शायद उसकी सेना और उसके चीफ असीम मुनीर को अब सद्बुद्धि आ जाए। लेकिन, पाकिस्तान में भी ऐसे लोग हैं, जो मानते हैं कि पहलगाम में जिस तरह हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मारा गया, उसपर भारत का गुस्सा होना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पाकिस्तान की एक महिला एंकर और एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हिंदुओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए यहां तक कह रहे हैं कि यह सब उनमें विभाजन का नतीजा है, जो उनके सेक्युलर बनने की कोशिशों के चलते हुआ है।

‘हिंदुओं में जो यूनिटी होनी चाहिए वो नहीं है’
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पॉलिटिकल एक्टिविस्ट डॉक्टर अमजद अयूब मिर्जा और मशहूर पाकिस्तानी एंकर आरजू काजमी भारत में हिंदुओं की मानसिकता से जुड़ी समस्या पर चिंता जता रहे हैं। अमजद अयूब मिर्जा पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार उस बर्बरतापूर्ण नरसंहार पर हमला बोल रहे हैं। जो वीडियो वायरल है, उसमें मिर्जा पहलगाम में धर्म पूछकर हुई हत्या को लेकर कह रहे हैं कि ऐसा अगर ‘…किसी और कम्युनिटी के साथ हुआ होता…यानी ..हिंदुओं ने ये किया होता तो पूरी दुनिया का मीडिया खड़ा हो जाता कि ये जुल्म हो गया…ये ऐसे मार दिया…इतने हिंदू मार दिए…पूछ पूछ के मार दिए…सबसे पहले…हिंदुओं में जो यूनिटी होनी चाहिए वो यूनिटी नहीं है, वह यूनिटी होनी चाहिए…ये पहली दफा है मैं देख रहा हूं हिंदू जागा है..।’

‘मुस्लिम देश हो सकते हैं तो हिंदू कंट्री क्यों नहीं’
यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें प्रोग्राम की एंकर कह रही हैं,’सेक्युलर-सेक्युलर कहके न ये हाल कर लिया अपना (हिंदू)..।’ इसपर मिर्जा कहते हैं, ‘ सेक्युलर- सेक्युलर कहके हिंदुओं को तो आपने दीवार से लगा दिया…।’ एंकर- इतने सारे इस्लामिक कंट्री हो सकते हैं…इतने सारे क्रिश्चियन या बाकी कंट्री हो सकते हैं…तो हिंदू कंट्री क्यों नहीं हो सकता…मुझे समझ में नहीं आता और मैं बोलती हूं तो पाकिस्तान में मुझे गालियां पड़ती हैं…।’

पहलगाम हमले को भारत की संप्रभुता पर हमला बताया
मिर्जा अभी स्कॉटलैंड में रहते हैं। उन्होंने पहलगाम हमले के अगले दिन ही कहा था कि यह सीधा भारत की संप्रभुता पर हमला है। उन्होंने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना और इसके चीफ असीम मुनीर को दोष दिया था और इसका साजिशकर्ता बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब इसलिए होता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद का ढांचा बहुत ही गहरा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा था, ‘पहलगाम में जो हमला हुआ वह सिर्फ दुखद ही नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला है।’ उन्होंने कहा कि, ‘हम पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद की कार्रवाई की सख्त निंदा करते हैं और पाकिस्तानी सेना पर इसका दोष देते हुए, इस आतंकी कार्य के लिए जनरल असीम मुनीर को कसूरवार ठहराते हैं। TRF के बारे में सभी जानते हैं कि यह लश्कर ए तैयबा का अगुवा संगठन है और लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तानी सेना और ISI के ही दिमाग की उपज है।’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...