16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: हल्द्वानी से अपहरण, पिटाई कर चित्रकूट में छोड़ कर भागे युवक,...

उत्तराखंड: हल्द्वानी से अपहरण, पिटाई कर चित्रकूट में छोड़ कर भागे युवक, अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

देहरादून/हल्द्वानी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को पुलिस ने चित्रकूट से बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता युवक को चित्रकूट में अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार 22 लाख रुपये के लेनदेन के चलते युवक का अपहरण किया गया था। मुखानी थाना क्षेत्र के तल्ली बमोरी निवासी गिरीश चंद्र लोहनी ने तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र तुषार (28) फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इन दिनों वह घर पर आया हुआ था।

आठ मई को उसके पास फोन आया। जिसके बाद वह घर के कपड़ों में ही बाहर निकल गया। इसके बाद वह रात तक घर नहीं आया तो परिजनों को लगा कि वह फरीदाबाद चला गया होगा। जिस पर परिजनों ने उसको फोन किया, लेकिन तुषार का फोन घर पर ही था। जब उसका फोन घर में ही मिला तो पिता को तुषार की चिंता हुई। उन्होंने तुषार की तलाश शुरू की तो घर के पास ही एक सीसीटीवी में वह दिखाई दिया। तीन-चार युवक खींचकर उसे वाहन में डाल रहे थे। जिसके बाद पिता ने बेटे की अपहरण की मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि फरीदाबाद क्षेत्र के कपिल तिवारी और आलोक संजन तिवारी के मोबाइल नंबर से उसकी बात हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता तुषार से 22 लाख रुपये की डिमांड करते हुए उस पर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे।

वहीं, पुलिस के बढ़ते दबाव से अपहरणकर्ता घबरा गए और तुषार को चित्रकूट में छोड़कर फरार हो गए। तुषार ने चित्रकूट से अपने पिता को फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। मुखानी पुलिस जब तुषार को लेने चित्रकूट पहुंची तो वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस उसे हल्द्वानी लेकर आई, जहां उसका बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुखानी थाना प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि आपसी पैसे के लेनदेन का मामला है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...