13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या पाकिस्तान में आतंकी सरगना या आतंकवादी समूह सक्रिय हैं? पाक रक्षा...

क्या पाकिस्तान में आतंकी सरगना या आतंकवादी समूह सक्रिय हैं? पाक रक्षा मंत्री का एक शब्द में जवाब जानें

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान का आतंकवाद प्रेम किसी से छिपा नहीं है। पाकिस्तान दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो आतंकवाद को राष्ट्रीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसके ठीक उलट दावा किया है। उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान सक्रिय आतंकवादियों या आतंकवादी संगठनों को पनाह नहीं देता है, और उसके क्षेत्र में रहने वाले लोग “आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त नहीं हैं, चाहे वह पाकिस्तान में हो या भारत में।”

भारत-पाक तनाव के बाद लिया गया इंटरव्यू
यह इंटरव्यू भारत-पाक सैन्य तनाव के कुछ घंटों बाद हुआ, जो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से शुरू हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक शामिल था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ ने ली थी। लश्कर-ए-तैयबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी समूह है, जो पाकिस्तान की धरती से संचालित होता है और उसे डीप स्टेट का समर्थन प्राप्त है।

आतंकवाद पर ख्वाजा आसिफ का जवाब जानें
बीबीसी के पाक संवाददाता अज़ादेह मोशिरी ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से पूछा था कि क्या पाकिस्तान में आतंकवादी नेता या आतंकवादी समूह सक्रिय हैं। पाक रक्षा मंत्री ने एक शब्द में इसका जवाब दिया “नहीं”। आसिफ ने अमेरिका की इस धारणा के बारे में भी सवालों के जवाब दिए कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूहों को पनाह देना जारी रखे हुए है। 2019 के पुलवामा और 2016 के उरी हमलों के पीछे पाकिस्तानी आतंकी समूहों का ही हाथ था।

पाकिस्तान ने आतंकवाद के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया
आसिफ ने 1980 के दशक में अफगान-सोवियत युद्ध के दौरान कुछ अफगानिस्तानी समूहों को हथियार देने में अमेरिका की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा, “ये (आतंकवाद और आतंकवादी) हमारे अतीत की बातें हैं…।” उन्होंने तर्क दिया कि दशकों से ‘मुजाहिदीन’ समूहों को बनाने और उन्हें हथियार देने में अमेरिका का हाथ को भुला दिया गया और पाकिस्तान को दोषी ठहराया गया।

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों पर क्या बोले आसिफ
उन्होंने कहा, “जिन आतंकवादियों के बारे में यह दावा किया जाता है कि वे पाकिस्तान में हैं या उनके आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में हैं, वे 80 के दशक में अफगानिस्तान में अमेरिकी प्रयासों के सहयोगी थे। यह बात हमें परेशान करती रहती है… कि ये सभी लोग जो वास्तव में हमारे सहयोगी थे, या हम उनके सहयोगी थे… वे सभी अब ‘सूखे’ हो चुके हैं, लेकिन हम अभी भी ‘गंदे’ हैं। वे अभी भी उन लोगों के लिए हमें दोषी ठहराते हैं जो उनके सहयोगी थे।”

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...