9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालभोपाल के भानपुर में बड़ा धमाका: मैरिज गार्डन में फटे 10 सिलेंडर,...

भोपाल के भानपुर में बड़ा धमाका: मैरिज गार्डन में फटे 10 सिलेंडर, इलाके में फैली दहशत, होती थी अवैध गैस रिफिलिंग

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, यहां मैरिज गार्डन में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे आस-पास की कॉलोनियों में दहशत फैल गई। 10 सिलेंडरों के फटने की पुष्टि हुई है। धमाके के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया। यह घटना सनराइज मैरिज गार्डन में हुई, जो कि रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहा था।

धमाके के बाद के बाद मची अफरा-तफरी
गार्डन में धमाके के बाद के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है, राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भानपुर के मैरिज गार्डन में फटे 10 सिलेंडर
राजधानी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में भानपुर स्थित वार्ड 74 में सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक बड़ा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घटना स्थल सनराइज मैरिज गार्डन है, जहां गैस सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे आसपास की कॉलोनियों में भी झटके महसूस किए गए।

रिहायशी क्षेत्र में दहशत का माहौल
धमाके के बाद आसपास की कई कॉलोनियों के लोगों में दहशत फैल गई। कई घरों की दीवारें हिल गईं, और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। धमाके होने के बाद अफरा-तफरी मच गई, इस मैरिज गार्डन से श्रीराम कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी और मोहाली खेजड़ा जैसी घनी आबादी वाली बस्तियां सटी हुई हैं। लोगों का आरोप है कि सनराइज मैरिज गार्डन से अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के रिफिलिंग का काम होता था, जिसको लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। रहवासी इस गार्डन को लेकर आपत्ति जता चुके हैं।

गार्डन में होती थी सिलेंडर रिफिलिंग
जानकारी के अनुसार यह गार्डन बीते दो वर्षों से रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने पहले भी गार्डन में ट्रैफिक जाम, ध्वनि प्रदूषण और गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग को लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी छोटे स्तर पर गैस सिलेंडर में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। अब स्थानीय लोगों ने गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...