16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआई लव पाकिस्तान लिखकर रेहान ने किया पोस्ट, पुलिस के धरते ही...

आई लव पाकिस्तान लिखकर रेहान ने किया पोस्ट, पुलिस के धरते ही लगाने लगा मुर्दाबाद के नारे

Published on

आजमगढ़:

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार की देर शाम उक्त युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में मुबारकपुर थाना क्षेत्र गोछा गांव निवासी रेहान पुत्र असलम का पाकिस्तान से प्रेम भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच सतह पर आ गया। उसने तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान और पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने देर शाम अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही रेहान के सुर बदल गए और तोते की तरह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा।

इस पूरे मामले एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, शीघ्र ही इसे रिमांड हेतु न्यायालय भेजा जाएगा। और सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पैनिक नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट ना कर पाए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...