16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यइस जंग का 'सीजफायर' तो कतई नहीं होगा, लेकिन 'मिसाइलें' भी भटकती...

इस जंग का ‘सीजफायर’ तो कतई नहीं होगा, लेकिन ‘मिसाइलें’ भी भटकती ही रह जाएंगी

Published on

पटना

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में राजनीति गरम हो गई है। इस राजनीति को हवा दी है बिहार कांग्रेस ने। बिहार कांग्रेस के ऑफिशियल X हैंडल (पहले ट्विटर) से एक पोस्ट किया। थोड़ी ही देर में ये पोस्ट चर्चा का विषय बन गया। पहले देखिए कि क्या था बिहार कांग्रेस का वो पोस्ट जिसको लेकर बिहार में सियासी जंग छिड़ गई है। दरअसल ये पोस्ट बिहार कांग्रेस ने पहलगाम हमले से जोड़कर किया था। इस पोस्ट में बिहार कांग्रेस ने लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है, जब तक पहलगाम के दरिंदे जिंदा हैं।’

नीतीश की पार्टी ने बोला जवाबी हमला
इसके फौरन बाद नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड ने कांग्रेस पर करारा वार दिया। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट किया कि ‘दुखद है कि बिहार कांग्रेस ने पहलगाम हमले के आतंकियों की तस्वीर तो पोस्ट की, पर PM, गृह मंत्रालय या सेना को टैग तक नहीं किया। अगर साक्ष्य थे, तो सूचना देना राष्ट्रीय कर्तव्य था। यह सर्वदलीय एकजुटता और साझा समझ के विरुद्ध लापरवाहीपूर्ण आचरण है।’

हमले से तिलमिलाई कांग्रेस
वहीं दूसरी तरफ इस जवाबी हमले से तिलमिलाई कांग्रेस ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक कविता के जरिए केंद्र की मोदी सरकार को घेरा गया। इस ट्वीट को आप नीचे के लिंक में देख सकते हैं।

इस सियासी जंग का सीजफायर नहीं
ये भी तय मान लीजिए कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले छिड़ी इस सियासी जंग में सीजफायर का होना नामुमकिन है। बयानों के मिसाइल दागे जाते रहेंगे, ये अलग बात है कि ये मिसाइलें सिर्फ जनता के बीच घूमती भटकती रह जाएंगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...