16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनीतीश के 'M फैक्टर से तेजस्वी को उम्मीदें, जेडीयू बोली- गंगा स्नान...

नीतीश के ‘M फैक्टर से तेजस्वी को उम्मीदें, जेडीयू बोली- गंगा स्नान करके भी बोलेंगे तो भी किसी को भरोसा नहीं

Published on

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दावेदारी की सियासत तेज है। आरजेडी ने दावा किया है कि पिछले 15-20 साल से बिहार की जो नारी शक्ति नीतीश कुमार के साथ थी वह अब तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दे रही है। दावा किया गया है कि मां-बहनों के आशीर्वाद से तेजस्वी यादव इस बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं कांग्रेस का भी दावा है इस बार के चुनाव में बिहार की महिलाएं महागठबंधन को सपोर्ट करेंगी।

आरजेडी नेता शक्ति यादव ने दावा किया कि बिहार की आधी आबादी माता और बहनों का पूरा झुकाव तेजस्वी यादव की तरफ हो गया है। यह साफ तौर से देखा जा रहा है। खासकर माय बहिन योजना को लेकर लोग आशान्वित हैं।वहीं नीतीश कुमार की हरकतों से काफी लोग परेशान हैं। सदन में महिलाओं के प्रति सीएम के जो ज्ञान थे, जिससे हर कोई शर्मसार हुआ।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा कि देखिए महिलाओं के लिए नीतीश कुमार का अपमानजनक रवैया रहा। उनकी भाषा रही। इस वजह से महिलाएं उनसे दूर हो गई हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए एक मात्र विकल्प महागठबंधन ही बचता है।

इसके जवाब में जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि तेजस्वी यादव गंगा स्नान करके भी अगर बिहार की महिलाओं के लिए कोई बात कहेंगे तो भी उन्हें समर्थन नहीं मिलने वाला है। बिहार की बहू बेटियां उस दौर को नहीं भूली हैं जब इनके माता-पिता के शासन में किस तरह का अपराध था। उनके शासन में बिहार की बहू बेटियां घर की दहलीज से बाहर नहीं निकलती थीं।

वहीं बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि जब 2005 में बीजेपी जेडीयू की एनडीए सरकार बनी तब से बिहार की माताएं बहनें खुद को सुरक्षित महसूस करने लगीं। एनडीए की सरकार ने माताओं बहनों को ताकत दी। आत्मसम्मान और आत्मविश्वास दिया। 2005 से पहले लालू-राबड़ी की सरकारों में बिहार की माताएं बहनें अपनी जान और इज्जत की परवाह करते हुए घर की दहलीज तक नहीं लांघती थीं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...