3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव में क्या होगी NDA की रणनीति? संजय झा ने राहुल...

बिहार चुनाव में क्या होगी NDA की रणनीति? संजय झा ने राहुल गांधी पर बात कर खोल दिए पत्ते

Published on

पटना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। पीएम मोदी के आज मंगलवार को आदमपुर एयरबेस से जो भाषण दिया, उससे इतना तो साफ हो गया कि बिहार चुनाव में भारतीय सेना की कार्रवाई, आतंकवाद को लेकर भी बात होगी। एनडीए के दल इसी के इर्दगिर्द अपनी रणनीति बनाएंगे। इस पर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी बहुत कुछ साफ कर दिया। संजय झा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे से लेकर जाति गणना के मुद्दे पर अपनी राय रखी। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए संजय झा ने कहा कि इस बार चुनाव केवल बिहार में हैं, इसलिए सभी राजनीतिक दलों का ध्यान इस राज्य पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी मौसम में राजनीतिक यात्राओं का उद्देश्य केवल जनता का समर्थन हासिल करना है। राहुल गांधी भी इसी वजह से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई का समर्थन भी किया।

जेडीयू नेता संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति का समर्थन करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत ने ठोस निर्णय लिया कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण केंद्रों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र सहित पीओके में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यह ‘न्यू नॉर्मल’ है- अब भारत आतंकी गतिविधियों का जवाब पाकिस्तान के अंदर जाकर देगा।

पाकिस्तान को मिला सख्त संदेश: संजय झा
झा ने कहा कि भारत ने यह साफ कर दिया है कि ‘पानी और खून एक साथ नहीं बैठ सकते’, जिसका मतलब है कि सिंधु समझौते पर अब पुनर्विचार हो रहा है और यदि पाकिस्तान दोबारा आतंकवाद को बढ़ावा देगा, तो भारत युद्ध जैसी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अब कोई समझौता नहीं होगा, भारत पूरी शक्ति के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

संजय झा का कांग्रेस पर हमला, 2008 के हमलों का किया जिक्र
कांग्रेस द्वारा सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने पर संजय झा ने पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि 2008 में मुंबई हमलों के बाद कांग्रेस सरकार ने आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल या निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल इस पर बात की, बल्कि ठोस कार्रवाई करके दिखाई।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...