10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेश से अचानक क्‍यों भागे पाक के उच्‍चायुक्‍त, यूनुस सरकार के थे...

बांग्‍लादेश से अचानक क्‍यों भागे पाक के उच्‍चायुक्‍त, यूनुस सरकार के थे चहेते, अटकलों का बाजार गरम

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद अहमद मारूफ अचानक देश छोड़कर चले गए हैं। सैयद मारूफ 11 मई की सुबह ढाका से दुबई होते हुए इस्लामाबाद चले गए। इस बारे में बांग्लादेश सरकार को पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके बांग्लादेश छोड़ने के दिन ही ढाका स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने औपचारिक रूप से बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया। मारूफ के अचानक ढाका छोड़कर छुट्टी पर जाने से बांग्लादेश के राजनयिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। राजनयिक नियमों के हिसाब से जब कोई राजदूत अपने कार्यकाल से छुट्टी लेता है तो विदेश मंत्रालय को छुट्टी की अवधि और उनकी अनुपस्थिति में कौन जिम्मेदारी संभालेगा, इसकी आधिकारिक सूचना दी जाती है। पाकिस्तान उच्चायोग ने मारूफ के जाने के बाद उप उच्चायुक्त मोहम्मद आसिफ को कार्यवाहक उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। उच्चायोग ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि मारूफ दो सप्ताह बाद लौट सकते हैं।

ढाका में काफी सक्रिय थे मारूफ
सैयद मारूफ ढाका में बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों को बेहतर करने के लिए काफी सक्रियता से काम कर रहे थे। बीते साल अगस्त में शेख हसीना गिरने के बाद से मारूफ मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के चहेते बने हुए थे। वह लगातार यूनुस सरकार के प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें कर रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव की यात्रा सहित कई यात्राओं को आयोजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मारूफ की ढाका में सक्रिय भूमिका और अब वहां से अचानक रवानगी ने कई अटकलों को जन्म दिया है। इसे पाकिस्तान के राजनयिक रुख में बदलाव के संकेत की तरह भी देखा जा रहा है। सैयद अहमद मारूफ ने दिसंबर 2023 में बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में पदभार संभाला था। यूनुस सरकार आने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश से रिश्ते सुधारने की जो कोशिशें की हैं, उसमें मारूफ का भी अहम रोल रहा है। ऐसे में उनका इस तरह जाने ने ध्यान खींचा है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...