5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग,...

दिल्ली के अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 11 गाड़ियां

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की जद में अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल आ गई। आनन-फानन में दमकल विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद थोड़ी ही देर में दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

बताया जा रहा है कि आग दिल्ली के उत्तम नगर की आर्य समाज रोड पर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में रात 9 बजकर 20 मिनट के आसपास लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि आग नर्स हॉस्टल की दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल के कुछ हिस्से में लगी थी, जिसमें मेडिकल रिकॉर्ड हैं।

15 मरीज और 20 कर्मचारी थे मौजूद
जिस फ्लोर में आग लगी है, वह बीएम गुप्ता अस्पताल का डेंटल विंग था। दूसरी मंजिल पर सिर्फ 6 नर्सों के रहने की व्यवस्था थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर एक केमिस्ट की दुकान है। पहली मंजिल पर कुछ कार्यालय और ओपीडी है। जिस समय आग लगी उस वक्त लगभग 15-20 मरीज और 20 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। आग लगने के बाद किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...