11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई… हमारे घरों में दस्तक दे...

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो गई… हमारे घरों में दस्तक दे चुका है मशहूर भविष्यवक्ता का बताया साइलेंट किलर!

Published on

बुल्गेरिया

बाल्कन की नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की एक अहम भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में है। बुल्गारिया की प्रसिद्ध अंधी फकीर बाबा वेंगा ने दशकों पहले स्मार्टफोन जैसे उपकरण के खतरे के बारे में चेतावनी दी थी। आज यह चेतावनी सच होती दिख रही है। स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। बाबा वेंगा ने भी एक ऐसे भविष्य की कल्पना की थी, जहां लोग छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बहुत अधिक निर्भर हो जाएंगे और कई तरह की बीमारियों का सामना करेंगे। उनके बताए उपकरण (साइलेंट किलर) को स्मार्टफोन से जोड़ा जा रहा है।

बाबा वेंगा ने कहा था कि भविष्य में छोटे उपकरण मानव व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण रूप से बदल देंगे। उन्होंने कहा है कि शुरू में जीवन को आसान बनाने के लिए लाई गई ये तकनीक आखिर में मानव कल्याण के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने टेक्नोलॉजी के खतरे के बारे में जो गंभीर चेतावनी दी थी। उसे आज स्मार्टफोन के ज्यादा उपयोग के चलते नींद और आंखों से जुड़ी बीमारियों से जोड़ा जा सकता है।

डराती रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा एक बुल्गेरियाई रहस्यवादी शख्सियत थीं, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। उनका असली नामवैगा डेंगिचेवा है और उनका जन्म 1911 में हुआ था। 1996 में 85 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई। कहा जाता है कि 12 साल की उम्र में एक तूफान में अपनी दृष्टि खोने के बाद उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली थी। दावा किया जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं।

वेंगा को द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए प्रसिद्धि मिली थी। बताया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के लिए कही गई उनकी कई बातें सच साबित हुई थीं। उनकी भविष्यवाणी से पता चलता है कि 2025 में मानवता का विनाश शुरू हो जाएगा। ये एक के बाद एक विनाशकारी घटनाओं की सीरीज से होगा।

साल 2025 के लिए बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि ये मानवता के पतन का साल होगा। 2025 में प्रलयंकारी घटनाओं से मानवता की अंत की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यणावी 2025 में यूरोप में एक भयावह संघर्ष शुरू होने की बात कहती है, जिससे भारी तबाही मचेगी और इस महाद्वीप की बड़ी आबादी बुरी तरह से इससे प्रभावित होगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...