13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकी मसूद अजहर को शहबाज शरीफ सरकार क्यों देने जा रही 14...

आतंकी मसूद अजहर को शहबाज शरीफ सरकार क्यों देने जा रही 14 करोड़? वजह जान आप भी होंगे हैरान

Published on

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी मौलाना मसूद अजहर के खानदान को मिट्टी में मिला दिया. उसे ऐसी चोट दी कि वह जीवन भर नहीं भूलेगा. अब पाकिस्तान सरकार उसके जख्म पर मरहम लगाने जा रही है. जी हां, आतंकी मौलाना मसूद अजहर पर पाकिस्तान सरकार पैसों की बारिश करने वाली है. पाकिस्तान की शहबाज सरकार आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को सरकारी राहत कोष से कुल 14 करोड़ रुपए देने जा रही है.

पाकिस्तान सरकार आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दे सकती है. अब आप समझेंगे कि आखिर मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपए किस बात के मिलेंगे. तो उसका जवाब है कि ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए थे. पाकिस्तान सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. प्रति मृतक पर एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा.

क्योंकि मसूद अजहर के परिवार से 14 लोगों की मौत हुई है. इसलिए हर एक मौत पर शहबाज सरकार एक करोड़ रुपए देगी. सबको मिलाकर यह 14 करोड़ रुपए बनता है. इस तरह से पाकिस्तान सरकार की तरफ से आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपए मिलेंगे. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुआवजे का ऐलान किया है.

दरअसल, 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था. इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया था. जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय बहालपुर में भी भारत ने मिसाइल से अटैक किया था. यहां पर जैश के टेरर कैंप को ध्वस्त किया गया था. इसमें ही मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों की लाशें बिछी थीं. भारत के हमले में मसूद अजहर की बहन-बहनोई समेत 14 लोग मारे गए थे.

खुद आतंकी मसूद अजहर ने कन्फर्म किया था कि मरने वालों में उसकी बड़ी बहन और बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी और उसके परिवार के पांच बच्चे शामिल थे. क्योंकि मसूद अजहर अपने परिवार में अब इकलौता जीवित बचा है. ऐसे में वह मारे गए परिवार के 14 सदस्यों में से प्रत्येक के लिए 1 करोड़ रुपये पाने के हकदार है. ऐसे में कुल 14 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर बैठता है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...