12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार पर हमला होने की खबर फर्जी… कर्नाटक...

कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार पर हमला होने की खबर फर्जी… कर्नाटक पुलिस ने ससुराल में बढ़ा दी सुरक्षा

Published on

बेलगावी,

कर्नाटक की बेलगावी पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावे को फर्जी खबर करार दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि कुछ आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बेलगावी जिले के गोकक में सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी के ससुराल वाले घर पर तोड़फोड़ की और उनके परिवार पर हमला किया गया.

सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर किए गए पोस्ट में आरोप लिखा गया, “मुस्लिम भारतीय सेना अधिकारी के परिवार पर परेशान करने वाला हमला. कर्नल सोफिया कुरैशी, RSS के नेतृत्व वाली नफ़रत का टारगेट बन गई हैं. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, बेलगावी में उनके परिवार के घर पर RSS के चरमपंथियों ने करीब 3 बजे हमला किया. उनके बेटे समीर पर बेरहमी से हमला किया गया. हमलावरों ने उनकी बेटी हनीमा की तलाश की, जो उस वक्त दिल्ली में थीं. हमलावरों ने घर को आग लगा दी, और नफ़रत भरे नारे लगाए जैसे: ‘भारत में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं’, ‘यह एक हिंदू राष्ट्र है.’”

पुलिस ने खारिज किया दावा
बेलगावी के एसपी डॉ. भीमाशंकर गुलेड ने इस घटना का खंडन किया है और सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावे को फर्जी करार दिया.एहतियात के तौर पर पुलिस ने सोफिया के ससुर गौसाब बागेवाड़ी के कोन्नूर गांव स्थित घर पर सुरक्षा तैनात कर दी है. गोकक सीपीआई सुरेश आर.बी. ने मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने परिवार को गैर-जरूरी सार्वजनिक संपर्क से बचने की सलाह दी है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...