7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यकर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, झांसी में मध्य प्रदेश के मंत्री...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, झांसी में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ दी गई तहरीर

Published on

झांसी

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में तहरीर दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ तहरीर देकर बीएनएस की धारा 113, 152, 356 और 358(2) के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला और नवाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बुंदेली माटी को गौरवान्वित करने वाली बहन कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध आतंकवादियों से बताकर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने अपने दल की और अपने सरकार की मंशा जाहिर की है। बीएनएस की धारा 113 के अंतर्गत यह राष्ट्रद्रोह है। यह देश के अंतर्गत शत्रुता फैलाने वाला कृत्य है। देश की माटी को कलंकित करने वाला शख्स मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री है। वह राजद्रोह का काम कर रहा है। बीएनएस की धारा के अंतर्गत वह अपराधी है। उसे जेल के अंदर होना चाहिए।

प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हम इस संबंध में एफआईआर कराने आए हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी का संबंध बुंदेलखंड से है। उसकी शिक्षा दीक्षा यहां से हुई है। मंत्री ने उसका संबंध आतंकवादियों से बताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उसे बर्खास्त नहीं किया और प्रदेश अध्यक्ष ने उसकी पीठ थपथपाई है। केंद्रीय नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकालने में व्यस्त है। सेना पर किसी ने वैचारिक आक्रमण किया, कोई अपमानजनक टिप्पणी की तो इससे बड़ा राष्ट्रद्रोह हो नहीं सकता। ऐसे व्यक्ति को तो फांसी पर चढ़ना चाहिए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...