10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदानिश आजाद अंसारी की कुर्सी खींचने के चक्कर में खुद की कुर्सी...

दानिश आजाद अंसारी की कुर्सी खींचने के चक्कर में खुद की कुर्सी गंवा बैठे मोहसिन रजा, हज कमेटी से किए गए बाहर

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के बीच कुर्सी की लड़ाई चर्चा का विषय रह चुकी है। मंत्री पद से हटने के बाद अब मोहसिन रजा यूपी हज समिति से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मंत्री दानिश आजाद अंसारी की एंट्री हो गई है। योगी सरकार में अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को यूपी हज समिति का सदस्य बनाया गया है। इस तरह हज समिति में 13 सदस्य बनाए गए हैं।

सरकार ने हज समिति अधिनियम, 2002 के तहत राज्य हज समिति का पुनर्गठन कर दिया है। राज्यपाल ने अधिनियम की धारा 19 के साथ गठित धारा 18 के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 13 सदस्यों को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति में नामित किया है। यह समिति अधिनियम की धारा 17 के तहत गठित की गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, नामित सदस्यों में जनप्रतिनिधियों से लेकर धर्म विशेषज्ञों और समाजसेवियों तक को स्थान दिया गया है। इसमें मंत्री दानिश आजाद अंसारी के अलावा लवली मोहम्मद, नदीमुल हसन, सैयद अली वारसी और हाफिज एजाज अहमद समेत कुल 13 नामों को शामिल किया गया है।

दरअसल, 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी नेता एवं पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा को मंत्री बनाया गया था, लेकिन 2022 में उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया गया। 2022 में योगी मंत्रिमण्डल में पसमांदा समाज से आने वाले बलिया क्षेत्र से ताल्लुख रखने वाले दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बना दिया गया था। मंत्री पद से हटने के बाद मोहसिन रजा को यूपी हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

वहीं, साल 2023 में 26 जनवरी के मौके पर विधानसभा के सामने हुए कार्यक्रम में मोहसिन रजा की कुर्सी जाने की खुन्नस भी दिखाई दी थी। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंच पर पहुंचे थे, तभी पीछे से मोहसिन रजा और दानिश आजाद अंसारी भी मंच पर चढ़े। कार्यक्रम में सीएम योगी के सोफे के बगल में एक और सोफा पड़ा था। जिस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ मंत्री दानिश आजाद अंसारी बैठने के लिए खड़े हुए, तभी पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने दानिश आजाद अंसारी को खींचकर किनारे कर दिया और खुद ब्रजेश पाठक के साथ सोफे पर बैठ गए थे। फिर मंत्री दानिश आजाद अंसारी को मजबूरी में दूसरे सोफे पर बैठना पड़ा था। इससे जुड़ा वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यूजर्स ने मोहसिन रजा के इस कृत्य पर अपनी नाराजगी भी जताई थी।

समिति में शामिल नामित सदस्य इस प्रकार हैं

  1. दानिश आज़ाद अंसारी- सदस्य, विधान परिषद, लखनऊ
  2. वली मोहम्मद– अध्यक्ष, नगर पंचायत, गोपामऊ, हरदोई
  3. नदीमुल हसन– अध्यक्ष, नगर पंचायत, धौरा टांडा, बरेली
  4. सैयद अली वारसी– मुस्लिम धर्म विद्या एवं विधि विशेषज्ञ
  5. हाफिज एजाज अहमद (शाहिन अंसारी)– मुस्लिम धर्म विद्या एवं विधि विशेषज्ञ
  6. सैयद कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब)– मुस्लिम धर्म विद्या एवं विधि विशेषज्ञ (शिया समाज)
  7. मुहम्मद इफ्तेखार हुसैन– समाजसेवी
  8. कामरान खान– समाजसेवी
  9. जुनैद अहमद अंसारी– समाजसेवी
  10. जावेद कमर खान– समाजसेवी
  11. कमरुद्दीन (जुगनू)– समाजसेवी
  12. अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड
  13. कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...