10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यभारत-पाक टेंशन के बीच बिहार का एक और लाल बॉर्डर पर शहीद,...

भारत-पाक टेंशन के बीच बिहार का एक और लाल बॉर्डर पर शहीद, दो महीने पहले हुई थी मनीष की शादी

Published on

नवादा

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच बिहार के नवादा जिले से एक और दुःखद खबर सामने आई है। कारगिल में तैनात नवादा के कौआकोल प्रखंड स्थित पांडेयगंगौट गांव के जवान मनीष कुमार का ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। मात्र 22 वर्ष के मनीष के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सेना के कर्नल ने बुधवार को मनीष के निधन की जानकारी उनके परिजनों को फोन पर दी। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार या शुक्रवार तक पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।

दो महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में सेना की सेवा की परंपरा
मनीष कुमार की शादी इसी साल 6 मार्च 2025 को हुई थी। उनका परिवार देशभक्ति की मिसाल है- चार भाइयों में से दो अन्य भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं। एक भाई उत्तराखंड में सेवा दे रहे हैं, जबकि दूसरे गया जिले में तैनात हैं। शोक की इस घड़ी में परिजनों की हालत बेहद खराब है, और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। भारतीय सेना की ओर से मृतक के पिता को सिर्फ निधन की सूचना दी गई है, पर विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

हंसमुख स्वभाव के थे मनीष कुमार
स्थानीय मुखिया दीपक कुमार ने मनीष को मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति बताया। सरपंच अराफात आलम, पूर्व जिला पार्षद नारायण स्वामी मोहन, प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव और पैक्स अध्यक्ष राहुल रत्नेश उर्फ मृत्युंजय सिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...