18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र के बाद अब एक और राज्य पाकिस्तान को पटखनी देने के...

महाराष्ट्र के बाद अब एक और राज्य पाकिस्तान को पटखनी देने के करीब, 20 साल में कैसे पलट गया पासा

Published on

नई दिल्ली

भारत से पंगा लेने वाले पाकिस्तान की इकॉनमी लंबे समय से संघर्ष कर रही है। वह अब तक करीब दो दर्जन बार आईएमएफ से बेलआउट ले चुका है। भारत के साथ तनातनी के बीच हाल ही में उसे आईएमएफ की एक और किस्त मिली है। इकॉनमी के मामले में पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है। भारत की इकॉनमी उससे करीब 10 गुना बड़ी है। पाकिस्तान की इकॉनमी का साइज करीब 338 अरब डॉलर है जो टाटा ग्रुप की मार्केट वैल्यू से भी कम है। भारत के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप का मार्केट कैप करीब 400 अरब डॉलर है। इसी तरह महाराष्ट्र की जीएसडीपी भी पाकिस्तान से कहीं ज्यादा है। अब एक और राज्य तमिलनाडु भी पाकिस्तान से आगे निकलने के करीब है।

2004-05 में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 132 अरब डॉलर थी। उस समय तमिलनाडु का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) सिर्फ 48 बिलियन डॉलर था। यह पाकिस्तान की GDP का लगभग 37% था। उस समय महाराष्ट्र की जीएसडीपी का साइज 92 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान के आकार का लगभग 69% था। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। साल 2023-24 में पाकिस्तान की जीडीपी 338 अरब डॉलर तक ही पहुंच पाई है जबकि महाराष्ट्र की जीएसडीपी 490 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। अब पाकिस्तान की जीडीपी का साइज महाराष्ट्र के मुकाबले 69% रह गई है।

कौन-कौन राज्य हैं रेस में
इसी तरह तमिलनाडु की GSDP भी 329 बिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। यानी यह पाकिस्तान को पछाड़ने के काफी करीब पहुंच चुकी है। तमिलनाडु सरकार ने 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा है। इससे हासिल करने के लिए राज्य ने कई महत्वाकांक्षी प्लान तैयार किए हैं। देश में सबसे ज्यादा कारखाने इसी राज्य में हैं। राज्य में ऑटोमोबाइल, टैक्सटाइल, लेदर, फार्मा, कैमिकल और प्लास्टिक से जुड़ी इंडस्ट्रीज मौजूद हैं। देश की जीडीपी में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 8.82% है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु के अलावा भारत के कई और राज्य भी पाकिस्तान से आगे निकलने की होड़ में हैं। इन राज्यों ने 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक ने 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह गुजरात सरकार ने 2027 तक जीडीपी को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 2083 का भव्य शुभारंभ आज से

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र...

पत्रिका कर्मचारियों की रचनात्मकता व सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर होगी साबित — टीयू सिंह —...

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र  द्वारा अपनी वार्षिक...

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...