11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान बातचीत को तैयार… भारत से पिटने के बाद अब शहबाज शरीफ...

पाकिस्तान बातचीत को तैयार… भारत से पिटने के बाद अब शहबाज शरीफ ने लगाई शांति की गुहार, कश्मीर राग नहीं भूले

Published on

इस्लामाबाद

भारत के हाथों पिटने के बाद अब पाकिस्तान अब भारत के साथ शांति की गुहार लगा रहा है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कामरा एयरबेस के दौरे पर ये बात कही। हालांकि, इस दौरान शहबाज शरीफ कश्मीर को लेकर पुराना राग अलापना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति हासिल करने के लिए भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

कश्मीर पर अलापा पुराना राग
उन्होंने भारत से कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने को कहा और संयुक्त राष्ट्र के तहत आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग की। हालांकि, भारत ने साफ कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा। कश्मीर को लेकर कोई भी बातचीत पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से (पीओके) को वापस लिए जाने के संदर्भ में ही होगी।

पहलगाम पर दी सफाई
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर भी सफाई दी और कहा कि पाकिस्तान पर इस घटना का गलत आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घटना की पारदर्शी जांच चाहता था, लेकिन भारत ने आक्रामता का सहारा लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना को लेकर डींगे मारी और उसे देश का रक्षक बताया। शहबाज शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी थे।

भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद 8, 9 और 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर बड़ा हवाई हमला बोला जिसमें पाकिस्तान के 11 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान को हुए भारी नुकसान की पुष्टि हो रही है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...