18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयतब इजरायल में पीएम मोदी ने देखा था… अब समुद्र का खारा...

तब इजरायल में पीएम मोदी ने देखा था… अब समुद्र का खारा पानी बनेगा मीठा, DRDO ने इजाद की तकनीक

Published on

नई दिल्ली

साल 2017, पीएम मोदी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हाइफा में ओल्गा बीच पर टहल रहे थे। इस दौरान एक छोटे से वाहन ने पीएम मोदी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जीप जैसा दिखने वाला यह छोटा वाहन दरअसल समुद्र के खारे पानी को मीठे पानी में बदलने वाली मोबाइल वैन थी। पीएम मोदी इस वाहन की तकनीक से बहुत प्रभावित हुए थे। उन्होंने इसको लेकर नेतन्याहू से लंबी चर्चा भी की थी। अब 8 साल बाद डीआरडीओ ने इजरायल वाले कारनामे को सच कर दिया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाई प्रेशर वाले समुद्र के खारे जल को मीठा बनाने के लिए स्वदेशी स्तर पर ‘बेहद सूक्ष्म छिद्रों वाली बहुपरतीय पॉलीमर झिल्ली’ विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह टेक्नोलॉजी डीआरडीओ की कानपुर स्थित लैब रक्षा सामग्री भंडार और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (डीएमएसआरडीई) ने विकसित की है।

कोस्ट गार्ड के लिए होगी कारगर
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस एडवांस टेक्निक को भारतीय तटरक्षक बल के जवानों के खारे पानी को मीठे में बदलने वाले प्लांट के लिए डेवलप किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इस टेक्नोलॉजी को जहाजों की ऑपरेशनल जरूरतों के मद्देनजर खारे पानी में क्लोराइड आयन के संपर्क में आने पर संतुलन संबंधी चुनौतियों से निपटने में उनकी मदद करने के लिए ईजाद किया गया है।

रिकॉर्ड 8 महीने में किया डेवलप
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बेहद सूक्ष्म छिद्रों वाली बहुपरतीय पॉलीमर झिल्ली को आठ महीने के रिकॉर्ड समय में विकसित किया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरडीओ ने हाई प्रेशर वाले समुद्री जल के विलवणीकरण के लिए स्वदेशी स्तर पर बेहद सूक्ष्म छिद्रों वाली बहुपरतीय पॉलीमर झिल्ली विकसित करने में सफलता हासिल की है।

बयान में कहा गया है कि शुरुआती परीक्षण में पॉलीमर झिल्ली का प्रदर्शन पूरी तरह से संतोषजनक पाया गया। यह सुरक्षा के पैमाने पर भी खरी साबित हुई। आईसीजी 500 घंटे के संचालन परीक्षण के बाद अंतिम संचालन मंजूरी देगा। मौजूदा समय में ओपीवी पर इस टेक्नोलॉजी का परीक्षण किया जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में डीएमएसआरडीई का एक और बड़ा कदम है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर 2083 का भव्य शुभारंभ आज से

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में चैत्र...

पत्रिका कर्मचारियों की रचनात्मकता व सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर होगी साबित — टीयू सिंह —...

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र  द्वारा अपनी वार्षिक...

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...