16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपाल'भारत को एक रात में साफ कर देंगे', जावेद ने किचन में...

‘भारत को एक रात में साफ कर देंगे’, जावेद ने किचन में उगला जहर, PM पर अभद्र टिप्पणी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए

Published on

इंदौर:

इंदौर जिले में एक मेट्रो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। उसने यह भी कहा कि वह एक रात में पूरे भारत को साफ कर देगा। यह घटना गांधी नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल, यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक किचन में बैठे नजर आ रहे हैं। एक खाना बना रहा है और दूसरा तरबूज काट रहा है। तभी एक युवक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाता है। जिसके बाद दूसरा युवक कहता है, ‘भारत को एक रात में साफ कर देंगे।’ इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। तीसरा युवक वीडियो बना रहा था।

करणी सेना ने किया पुलिस के हवाले
राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जावेद नाम के युवक ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिला। करणी सेना ने वीडियो मिलने के बाद युवक को ढूंढा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपियों के पास से मिले आईडी कार्ड
करणी सेना के सदस्यों को जानकारी मिली कि जावेद गांधी नगर स्थित कैंप में है। इसके बाद संगठन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, जावेद मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी केंप में काम करता है। गांधी नगर पुलिस ने करणी सेना की शिकायत पर जावेद और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से उनके आधार कार्ड और परिचय पत्र जब्त किए हैं।

पुलिस कर रही अलग एंगल से जांच
इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रही है। यह मामला देशद्रोह और प्रधानमंत्री के अपमान से जुड़ा है। इसलिए पुलिस हर पहलू पर ध्यान से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...