11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयराफेल, F-16, MiG-29 के बाद अब चीन का J-10 उड़ाएगा यह इकलौता...

राफेल, F-16, MiG-29 के बाद अब चीन का J-10 उड़ाएगा यह इकलौता देश, भारत का है करीबी दोस्त

Published on

काहिरा

मिस्र दुनिया का इकतौला ऐसा देश बनने वाला है, जो फ्रांसीसी राफेल के बाद अब चीनी J-10C लड़ाकू विमान को ऑपरेट करेगा। यह देश राफेल के अलावा अमेरिकी F-16 और रूसी MiG-29 लड़ाकू विमानों को भी ऑपरेट करता है। वर्तमान में मिस्र के अलावा दुनिया में किसी भी दूसरे देश के पास चार अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमान नहीं हैं। हालांकि, चीनी J-10C लड़ाकू विमान की खरीद पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है। मिस्र पहले से ही रिटायर हो चुके चीनी बमवर्षक विमानों का संचालन करता है।

J-10C खरीद सकता है मिस्र
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मिस्र अपने हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए चीनी J-10C विगोरस ड्रैगन लड़ाकू विमान हासिल करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, यह देश दक्षिण कोरिया के FA-50 लड़ाकू विमान पर भी नजर बनाए हुए है। सितंबर 2024 में मिस्र के अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में J-10C विगोरस ड्रैगन के प्रदर्शन ने इन अटकलों को बल दिया है कि यह देश चीनी लड़ाकू विमान को खरीदने की प्लानिंग कर रहा है।

J-10C में मिस्र के पायलट की तस्वीर से भी अटकलें
बाद में, फरवरी 2025 में मिस्र की मीडिया ने दावा किया था कि चीन के साथ J-10 लड़ाकू विमान के खरीदने पर समझौता हो गया है। हालांकि, बाद में चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने इन दावों को “फर्जी खबर” बताकर खारिज कर दिया। अप्रैल 2025 में ईगल्स ऑफ सिविलाइजेशन 2025 संयुक्त हवाई अभ्यास के दौरान J-10C में बैठे मिस्र के पायलट के एक वीडियो फुटेज ने एक बार फिर अटकलों को हवा दे दी कि यह देश संभावित तौर पर चीनी लड़ाकू विमान खरीद सकता है।

मिस्र की दक्षिण कोरिया के FA-50 पर भी नजर
पिछले महीने आई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि मिस्र दक्षिण कोरिया के FA-50 लड़ाकू विमान पर भी नजर बनाए हुए है। इसके लिए मिस्र के अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत भी की है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। FA-50 दक्षिण कोरिया का स्वदेशी लड़ाकू विमान है। दक्षिण कोरिया का दावा है कि यह विमान स्टील्थ तकनीक से लैस है और इसकी कीमत पांचवीं पीढ़ी के विमानों से काफी कम है। ऐसे में मिस्र जैसे देशों को इस विमान को खरीदने में बजट संबंधी कोई परेशानी नहीं आएगी।

तो दुनिया का इकलौता मुल्क बनेगा मिस्र!
हालांकि, अगर मिस्र वास्तव में कोरियाई FA-50 के बजाय J-10C के साथ आगे बढ़ता है, तो वह 4.5वीं पीढ़ी के चीनी लड़ाकू विमान को हासिल करने वाला दूसरा देश (पाकिस्तान के बाद) बन जाएगा। मिस्र की वायु सेना में वर्तमान में अमेरिकी, रूसी और फ्रांसीसी लड़ाकू विमान शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फ्रांसीसी राफेल और चीनी J-10C लड़ाकू विमानों को संचालित करने वाला एकमात्र देश बन सकता है। इसे इतना महत्वपूर्ण इसलिए बनाया गया है क्योंकि इन दोनों युद्धक विमानों का इस्तेमाल हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष में किया गया था। मिस्र के पास वर्तमान में 200 से अधिक F-16 हैं, जो इसे फाइटिंग फाल्कन्स का चौथा सबसे बड़ा ऑपरेटर बनाता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...