11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता नाकाम, दो घंटे में ही बिगड़ गई...

तुर्की में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता नाकाम, दो घंटे में ही बिगड़ गई बात, जानें जेलेंस्की के देश ने क्या आरोप लगाया

Published on

इस्तांबुल

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हेओरही टाइखई के अनुसार रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के नेतृत्व में रूस का एक दल के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी जारी की।

दो घंटे से कम समय में खत्म हुई बैठक
रूस और यूक्रेन के अधिकारी यू-आकार की एक मेज के चारों ओर आमने-सामने बैठे। हालांकि, यह बैठक दो घंटे से भी कम समय के अंदर समाप्त हो गई। बैठक के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर अनुचित प्रस्ताव रखने का आरोप लगाया। हालांकि, अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने पहले ही अंदेशा जताया था कि तुर्की की मध्यस्थता वाली वार्ता के माध्यम से तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने में तत्काल कोई प्रगति नहीं होगी।

रूस पर ‘अस्वीकार्य मांगें’ रखने का आरोप
यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को रूस पर यहां जारी शांति वार्ता के दौरान ‘‘अस्वीकार्य मांगें’’ रखने का आरोप लगाया, जिन पर पहले चर्चा नहीं की गई थी। अधिकारी ने कहा कि इन मांगों में यूक्रेन की सेनाओं को उसके नियंत्रण वाले बड़े क्षेत्र से वापस जाने के लिए कहना भी शामिल था, ताकि पूर्ण संघर्षविराम लागू किया जा सके।

बेनतीजा रही पहली बैठक
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा था मानो रूसी प्रतिनिधिमंडल ‘‘जानबूझकर अस्वीकार्य मांगें सामने रखना चाहता है ताकि आज की बैठक बेनतीजा रहे।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष ने दोहराया कि उसका नजरिया वास्तविक प्रगति हासिल करने पर केंद्रित है, जिसमें तत्काल संघर्षविराम और ठोस कूटनीति का मार्ग तलाशना शामिल है, ‘‘जैसा कि अमेरिका, यूरोपीय साझेदारों और अन्य देशों ने प्रस्तावित किया है।’’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...