11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर का असर तो देखें, चीन ने भारत के नजदीक भेजा...

ऑपरेशन सिंदूर का असर तो देखें, चीन ने भारत के नजदीक भेजा जासूसी जहाज, जानें कैसे रख सकता है नजर

Published on

बीजिंग

चीन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जलक्षेत्र के करीब अपना जासूसी जहाज भेजा है। इस जहाज का नाम दा यांग यी हाओ है। चीन इसे एक समुद्री सर्वेक्षण पोत करार देता है, हालांकि इसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। अमेरिका समेत कई देश इन जहाजों की हरकतों पर शक जता चुके हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि चीन सर्वेक्षण जहाजों की मदद से दुश्मन देशों की जासूसी करता है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच चीनी जासूसी जहाज के भारतीय जलसीमा के करीब आने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन इस जहाज से मिले डेटा का इस्तेमाल अपनी नौसैनिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कर सकता है।

हिंद महासागर में मौजूद है चीनी जासूसी जहाज
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस @detresfa_ की 14 मई की पोस्ट के अनुसार, “चीन का भूविज्ञान एवं भूभौतिकी सर्वेक्षण पोत दा यांग यी हाओ, जो समुद्र तल का मानचित्रण करने में सक्षम है तथा जिसमें एक पनडुब्बी भी लगी हुई है – अब हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है।” यह जहाज 12-13 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से आगे निकलकर हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था। 14 मई को इसे भारत के दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर में देखा गया था। इसके बाद से इस जहाज ने अपने ट्रांसपोंडर को ऑफ किया हुआ है, जिससे इसकी लोकेशन को ट्रैक करना मुश्किल हो गया है।

पाकिस्तान की कैसे मदद कर सकता है चीन
चीन अपने जासूसी जहाज की मदद से भारतीय जलक्षेत्र में पनडुब्बियों की गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है। इतना ही नहीं, वह उनकी कॉल साइन को भी पहचान सकता है, जिससे समुद्र में उन्हें दोबारा डिटेक्ट करना आसान हो जाएगा। इस जानकारी को वह पाकिस्तान के साथ साझा कर सकता है, जिससे पाकिस्तानी नौसेना को भारत पर निगरानी रखने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा वह जिवानी, ग्वादर या जिबूती में मिलिट्री लॉजिस्टिक बेस के लिए अपनी योजनाओं को प्लान कर सकता है।

चीनी नौसेना के लिए नक्शा बना सकता है यह जहाज
इस जहाज का उपयोग पनडुब्बी मार्गों और पानी के नीचे के इलाकों का नक्शा बनाने के लिए किया जा सकता है, जो पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) योजना के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह जहाज भारतीय नौसेना इकाइयों के बीच कम्युनिकेशन को बाधित कर सकता है, जिससे भारतीय ऑपरेशनल प्रोटोकॉल और संकट प्रतिक्रियाओं के बारे में जानकारी मिलती है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...