11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना ने फिर दी दस्तक! इन दो देशों में नए कोविड केसों...

कोरोना ने फिर दी दस्तक! इन दो देशों में नए कोविड केसों ने बढ़ाई दुनियाभर में टेंशन

Published on

नई दिल्ली,

कोविड-19 का दंश दुनिया अभी भूली नहीं है, इस बीमारी के जख्म अभी भरे नहीं हैं, लेकिन ये एक बार फिर पैर पसारने लगी है. एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है. हांगकांग और सिंगापुर जैसे शहरों में वायरस के मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

हांगकांग में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन
हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन के संक्रामक रोग के ब्रांच प्रमुख अल्बर्ट आउ ने बताया कि शहर में कोविड-19 के बहुत ज्यादा केस मिल रहे हैं. पिछले साल के बाद से यह अब तक का सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है. उन्होंने बताया कि 3 मई तक गंभीर मामलों की संख्या 31 तक पहुंच गई, जो चिंताजनक है.

हालांकि ये उछाल पिछले 2 वर्षों की तुलना में कम है, लेकिन अन्य संकेतक बताते हैं कि वायरस तेजी से फैल रहा है. कोविड-19 वायरस सीवेज के पानी में पाया गया है. भारी संख्या में लोग अस्पतालों और क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं, उनमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं. हांगकांग के मशहूर पॉप स्टार ईसन चान भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके कारण उन्हें ताइवान में होने वाले अपने कॉन्सर्ट स्थगित करने पड़े.

सिंगापुर में भी कोविड के मामलों में 28% की वृद्धि
सिंगापुर में भी कोविड-19 मामलों में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 3 मई तक संक्रमण के मामलों में 28% की बढ़ोतरी हुई और कुल मामले लगभग 14,200 हो गए हैं. इसी अवधि में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 30% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंत्रालय ने माना कि संक्रमण में यह वृद्धि संभवतः जनसंख्या में घटती इम्युनिटी का परिणाम हो सकती है. हालांकि फिलहाल कोई ऐसा प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि नया वेरिएंट ज़्यादा संक्रामक या ज़्यादा गंभीर है.

चीन-थाईलैंड में भी केस बढ़े
चीन में भी कोविड के मामलों में इज़ाफा हो रहा है, इसके पिछले साल की गर्मियों के चरम स्तर के करीब पहुंचने की संभावना है. 4 मई तक पांच हफ्तों में वहां टेस्ट पॉजिटिविटी दर दोगुनी से भी ज़्यादा हो चुकी है. थाईलैंड में भी अप्रैल में मनाए गए ‘सोंगक्रान’ फेस्टिवल के बाद 2 बार कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं, क्योंकि इस दौरान भीड़भाड़ अधिक रहती है.

स्वास्थ्य अधिकारियों की अपील
विशेषज्ञों का कहना है कि इस गर्मी में जब आमतौर पर वायरस कमज़ोर हो जाते हैं, तब कोविड-19 का बढ़ना यह संकेत देता है कि यह वायरस मौसमी सीमाओं से परे जाकर फैलेगा. स्वास्थ्य एजेंसियों ने बुजुर्गों और कमजोर इम्मुनिटी वाले लोगों से बूस्टर डोज़ लगवाने की अपील की है.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...