3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजॉर्जिया मेलोनी के सम्मान में घुटनों पर बैठे अल्बानिया के पीएम, रेड...

जॉर्जिया मेलोनी के सम्मान में घुटनों पर बैठे अल्बानिया के पीएम, रेड कारपेट पर ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

Published on

टिराना:

अल्बानिया में आयोजित यूरोपीय संघ के यूरोपीय राजनीतिक समुदाय शिखर सम्मेलन के दौरान गजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान मेजबान देश अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने घुटनों के बल बैठकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का स्वागत किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एडी रामा ने एक दिन पहले ही चौथी बार अल्बानिया के प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है। इसके बाद उन्होंने मूसलाधार बारिश के बावजूद राजधानी टिराना में यूरोपीय नेताओं की भव्य अगवानी की।

जॉर्जिया मेलोनी का घुटनों के बल किया स्वागत
यूरोपीय नेताओं के स्वागत समारोह की शुरुआत एडी रामा ने रेड कारपेट पर नीले रंग का छाता घुमाकर की। इस पर यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) का लोगो बना हुआ था। एडी रामा इस दौरान नेकटाई और ट्रेडमार्क स्नीकर्स पहने हुए थे। राजनेताओं के क्रम में जब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पहुंची, तब एडी रामा घुटने टेककर जमीन पर बैठ गए। इस पर मेलोनी हंसने लगीं और उन्हें उठाने की कोशिश की। बाद में दोनों नेताओं ने हाथ भी मिलाया। एडी रामा मेलोनी को अक्सर अपनी इतालवी “बहन” कहते हैं।

एडी रामा ने यूरोपीय नेताओं का किया स्वागत
एडी रामा ने अल्बानिया को 2030 तक यूरोपीय संघ में शामिल करने के वादे पर चुनाव अभियान चलाया और शानदार जीत हासिल की। दो मीटर (छह फुट सात इंच) लंबे विशालकाय व्यक्ति रामा ने यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) की बैठक में भाग लेने वाले 40 से अधिक नेताओं में से प्रत्येक का नाम लेकर स्वागत किया और उनके सम्मान में दो शब्द कहे। उन्होंने इस बैठक के पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, तिराना से, “जहां आज पूरा यूरोप आया है और जहां पूरी दुनिया देख रही होगी, मैं आपको नमस्ते कहता हूं।”

EPC सम्मेलन में कितने देश हुए शामिल
EPC सम्मेलन में यूरोपीय संघ के अलावा 20 अन्य देशों के सदस्य शामिल हुए। इनमें अल्बानिया मेजबान के तौर पर शामिल था, हालांकि वह यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है। EPC सम्मेलन को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दिमाग की उपज माना जाता है। इस सम्मेलन के दौरान यूक्रेन युद्ध प्रमुख मुद्दा बना रहा। बैठक में इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा की गई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध पर भी बातचीत हुई।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...