11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुझे रात 2.30 बजे असीम मुनीर का कॉल आया…', शहबाज शरीफ ने...

मुझे रात 2.30 बजे असीम मुनीर का कॉल आया…’, शहबाज शरीफ ने खुद बताया ऑपरेशन सिंदूर में कहां-कहां हुआ नुकसान

Published on

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 से 11 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई. पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन और मिसाइलों से भारत पर हमले किए गए, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई पर अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्वीकार किया है कि भारतीय वायुसेना द्वारा नूर खान एयरबेस और अन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों की जानकारी उन्हें रात 2:30 बजे जनरल असीम मुनीर ने फोन कर दी थी. उन्होंने ये भी दावा किया है कि भारत की तरफ से सीजफायर की पेशकश की गई थी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “9-10 मई के बीच की रात को लगभग 2:30 बजे जनरल सैयद असीम मुनीर ने मुझे सिक्योर लाइन पर कॉल करके बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइल नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों पर गिरी हैं. हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया और उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया.”

शहबाज शरीफ ने किया बड़ा दावा
शहबाज शरीफ ने आगे कहा, “हर जगह आज ये बात हो रही है कि पाकिस्तान की सेना ने किस तरह हिंदुस्तान को जवाब दिया. पठानकोट, उधमपुर और न जाने कहां कहां हमारी सेना ने हमले किए और दुश्मनों को सिर छिपाने की जगह नहीं मिल रही थी.”

पाकिस्तान के पीएम ने कहा, “सुबह के समय मैं स्विमिंग करने गया और अपने साथ सिक्योर फोन साथ ले गया. जनरल असीम मुनीर ने मुझे कॉल कर कहा कि हमने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है और अब वे सीजफायर करना चाहते हैं, इसपर आपका क्या ख्याल है? मैंने कहा- इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है. आपने दुश्मन को एक भरपूर थप्पड़ मारा है और अब वो सीजफायर पर मजबूर है. मैं समझता हूं कि आप देर न करें और सीजफायर के ऑफर को कबूल करें.”

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...