11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमने भी की थी भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता… अमेरिका के बाद...

हमने भी की थी भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता… अमेरिका के बाद एक और देश ने किया दावा

Published on

इस्लामाबाद:

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने दावा किया है कि उनके देश ने अमेरिका के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में मध्यस्थता की थी। वह पहले विदेशी नेता हैं, जिन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का दौरा किया है। शनिवार को पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे डेविड लैमी ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम को ”बनाए रखा जाना चाहिए।” वर्ष 2021 के बाद से ब्रिटेन के विदेश मंत्री की पाकिस्तान की यह पहली यात्रा है।

लैमी ने पाकिस्तान दौरे पर जारी किया बयान
लैमी के दौरे के समापन पर उनके ‘एक्स’ अकाउंट पर एक संक्षिप्त बयान और वीडियो क्लिप जारी की गई। दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री इशहाक डार के साथ बातचीत की। लैमी ने वीडियो में कहा, ”भारत, पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को मेरा संदेश स्पष्ट है। संघर्ष विराम कायम रहना चाहिए, आगे संघर्ष किसी के हित में नहीं है।”

विदेश कार्यालय के कर्मियों की तारीफ की
उन्होंने कहा, ”मुझे दोनों देशों और ब्रिटेन में विदेश कार्यालय के कर्मियों के काम पर गर्व है, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि दुनिया के इस हिस्से में ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए अद्यतन, सटीक सलाह और जानकारी तक पहुंच हो।” बयान के अनुसार, लैमी की पाकिस्तान यात्रा ”भारत के साथ संघर्ष विराम के बाद हुई है, जिसका स्वागत किया गया है।”

दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा
बयान में कहा गया है, ”हमारे देशों के बीच गहरे संबंधों के कारण, ब्रिटेन भारत, पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने और यह सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए दृढ़ संकल्प है कि यह शांति बनी रहे।” इस दौरे से कुछ दिन पहले लैमी ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कहा था कि ब्रिटेन ”स्थायी संघर्ष विराम को वास्तविकता बनाने के लिए दोनों पक्षों के साथ काम करने को तैयार है।”

भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता का दावा किया
ब्रिटेन उन देशों में से एक था जिसने कथित तौर पर 10 मई को पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौते में मध्यस्थता करने में भूमिका निभाई थी।ब्रिटेन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए ”भयावह” हमले की निंदा की है, तथा विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के अधिकारियों ने कहा है कि शुक्रवार की मंत्रिस्तरीय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में निरंतर स्थिरता के महत्व पर जोर देना है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...