22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी बोले- 'पाकिस्तान को पहले सूचना देना घोर अपराध', सफाई देने...

राहुल गांधी बोले- ‘पाकिस्तान को पहले सूचना देना घोर अपराध’, सफाई देने विदेश मंत्रालय को आगे आना पड़ा

Published on

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को पहले से जानकारी दी, जो एक गंभीर अपराध है। साथ ही उन्होंने पूछा कि ऐसा करने की इजाजत किसने दी और इस कारण वायुसेना को कितने विमान खोने पड़े?

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा था कि हम आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं, सेना पर नहीं। सेना चाहे तो इसमें हस्तक्षेप न करे। लेकिन उन्होंने हमारी सलाह नहीं मानी।

विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
हालांकि विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन ने राहुल गांधी के इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जारी बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद, शुरुआती चरण में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी, न कि इससे पहले।

मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग इस बयान को तोड़-मरोड़ कर यह दिखा रहे हैं कि भारत ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी, जो पूरी तरह गलत और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने वाला है। साथ ही एक्सपी डिवीजन ने साफ किया कि यह एक स्पष्ट तथ्यात्मक गड़बड़ी है और इसे तुरंत सुधारने की जरूरत है।

पाकिस्तान को सूचित करना अपराध- राहुल
जयशंकर की टिप्पणी पर राहुल गांधी ने सवाल खड़ा करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध है। विदेश मंत्री ने खुद ये बात मानी है। किसने इसकी अनुमति दी? क्या इससे हमारी वायुसेना को नुकसान हुआ?

पीआईबी ने राहुल के दावों को बताया गलत
हालांकि, भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने राहुल गांधी के दावे को गलत बताया है। पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है।

भारत की जवाबी कार्रवाई, जिससे दहल उठा पाकिस्तान
गौरतलब है कि 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था।

इतना ही नहीं भारतीय सेना के इस कार्रवाई में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...