11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्रेटर बांग्लादेश… तुर्की समर्थित बांग्लादेशी समूह ने जारी किया इस्लामिक सल्तनत का...

ग्रेटर बांग्लादेश… तुर्की समर्थित बांग्लादेशी समूह ने जारी किया इस्लामिक सल्तनत का नक्शा, भारत के राज्यों को दिखाया हिस्सा

Published on

ढाका

पाकिस्तान का दोस्त तुर्की अब भारत के पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश में तेजी से सक्रिय हो रहा है। बांग्लादेश में पाकिस्तान के इस्लामिक प्लान में तुर्की के शामिल होने के सबूत सामने आने लगे हैं। ढाका एक इस्लामिक समूह सल्तनत-ए-बांग्ला के बैनर तले आया है, जिसने कथित ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा प्रकाशित किया है। इस नक्शे में म्यांमार का अराकान राज्य, बिहार, झारखंड, ओडिशा और भारत का पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र शामिल है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने ईटी को बताया कि तुर्की का एनजीओ इस समूह को समर्थन कर रहा है।

यूनिवर्सिटी हॉल में लगा नक्शा
यह नक्शा कथित तौर पर ढाका के यूनिवर्सिटी हॉल में लगाया गया है, जहां युवा और छात्र अक्सर आते हैं। ये बात ध्यान देने वाली है कि यूनुस शासन का समर्थन करने वाले बांग्लादेश के कई लोगों ने पहले भी पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश में शामिल करने का आह्वान किया है। इसी साल मार्च में चीन दौरे पर गए मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लैड लॉक्ड बताते हुए बांग्लादेश को पूरे इलाके के लिए समुद्र का एकमात्र संरक्षक बताया था।

बांग्लादेश में ऐक्टिव हुआ तुर्की
बीते साल अगस्त में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से तुर्की ने बांग्लादेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। तुर्की में एर्दोगन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी एकेपी से जुड़े गैर सरकारी संगठन भी बांग्लादेश में तेजी से सक्रिय हो गए हैं। अंकारा और ढाका के बीच सैन्य सहयोग भी बढ़ा है, जिसमें बांग्लादेशी सशस्त्र बलों को प्रस्तावित सैन्य आपूर्ति भी शामिल है।

बांग्लादेश-तुर्की को करीब ला रहा पाकिस्तान
तुर्की को बांग्लादेश के करीब लाने में पाकिस्तान पिछले साल अगस्त से भूमिका निभा रहा है। तुर्की मामलों के विशेषज्ञों ने ईटी को बताया बांग्लादेश के इस्लामिक समूहों पर मुस्लिम ब्रदरहुड के असर के साथ ही तुर्की के गैर सरकारी संगठनों की भूमिका पर बारीकी से नजर रखी जानी चाहिए।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...