11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचार दिन के संघर्ष से बहुत कुछ बदल गया… भारत-पाकिस्तान की लड़ाई...

चार दिन के संघर्ष से बहुत कुछ बदल गया… भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को बड़ा बदलाव क्यों कह रहे हैं एक्सपर्ट

Published on

इस्लामाबाद

भारत और पाकिस्तान के बीच 6 से 10 मई के बीच सैन्य संघर्ष देखने को मिला। ये संघर्ष भले ही चार दिन से भी कम चला लेकिन इसमें सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि कई देशों के हथियार ‘टेस्ट’ कर लिए गए। इसमें खासतौर से फ्रांस, रूस और चीन के हथियार शामिल थे। भारत ने भी अपने बनाए हथियार पहली बार इस तरह से इस्तेमाल किए। इस लड़ाई को हथियार निर्माता कंपनियों और रक्षा विशेषज्ञों ने ध्यान से देखा। इसमें जिस तरह ड्रोन, मिसाइल, जेट और लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल हुआ। उससे पता चलता है कि कि भविष्य में लड़े जाने वाले युद्ध कैसे होंगे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मामलों के जानकार संदीप उन्नीथन कहते हैं कि किसी लड़ाई से ही हथियार बनाने वाली कंपनियों को पता चलता है कि उनके वेपन कैसे काम करते हैं। फिर वे उनमें सुधार करते हैं और उन्हें बेचते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई हवाई, मिसाइल और ड्रोन की लड़ाई का हर बड़ा हथियार बेचने वाला देश विश्लेषण करेगा।

ड्रोन का बड़े स्तर पर इस्तेमाल
भारत और पाकिस्तान के इस संघर्ष में जिस तरह से ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। उससे दुनिया को ये पता चला है कि दुश्मन के इलाके में बम गिराने के लिए अब विमान भेजने की जरूरत नहीं है। लड़ाकू विमानों से छोड़े जाने लंबी दूरी के हथियार भी दुश्मन को सैकड़ों किलोमीटर दूर से मार सकते हैं। भारत ने सुखोई Su-30MKI विमान से ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान के अंदर छोड़कर इसको दिखाया।

अमेरिका के सेना से रिटायर कर्नल जॉन स्पेंसर कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष कुछ नया दिखाने वाला रहा। युद्ध को हथियारों के परीक्षण की सही जगह कह सकते हैं। इतिहास में भी लड़ाइयां सैन्य तकनीक को परखने का मैदान रही हैं। इस बार भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों को पहली बार परखा गया, जो सफल रहा।

राफेल और चीनी जेट
सीआरएफ के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट कर्नल राजीव अग्रवाल (रिटायर्ड) कहते हैं, ‘इस छोटी सी लड़ाई में कई तरह के हथियार इस्तेमाल किए गए। इनमें कुछ भारत में बने थे तो कुछ विदेश से खरीदे थे। फ्रांस के बहुचर्चित राफेल विमान और हैमर ग्लाइड बम भी पहली बार किसी देश के खिलाफ हवाई हमले में इस्तेमाल किए गए।

चीन की मिसाइलें- HQ9, HQ16 और PL-15 और लड़ाकू विमान- J-10 और JF-17 पहली बार लड़ाई में इस्तेमाल किए गए। चीन के हवाई सुरक्षा (AD) सिस्टम को भी पहली बार परखा गया। भारत, इजरायल, फ्रांस, तुर्की और चीन के हथियारों का इस्तेमाल यह भी दिखाता है कि हथियारों के बाजार में अब अमेरिका और रूस का दबदबा टूट गया है।

एक्सपर्ट का कहना है कि भारत-पाक के संघर्ष ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय की लड़ाई पुराने युद्धों से अलग होंगे। एक लंबे समय तक दो पड़ोसी देशों की लड़ाई को सरहद के संघर्ष की तरह देखा जाता था लेकिन अब बॉर्डर की अहमियत घट गई है। साफ है कि आने वाले समय में बॉर्डर से सैकड़ों किमी दूर से ही हवा में लड़ाई लड़ी जाएंगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...