8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को कैसे पता चला कि हमने कितने विमान खोए, राहुल गांधी...

पाकिस्तान को कैसे पता चला कि हमने कितने विमान खोए, राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर फिर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को फिर घेरा है। कांग्रेस सांसद ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्री (EAM) जयशंकर चुप हैं, और ये चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। ये चुप्पी गंभीर सवाल उठा रही है। इसलिए मैं फिर से पूछूंगा: पाकिस्तान को कैसे पता चला कि हमने कितने विमान खोए? ये सिर्फ एक गलती नहीं थी। ये एक अपराध था। देश को सच जानने का हक है।

राहुल गांधी ने एक निजी न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया.” राहुल गांधी ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ”इसे किसने अधिकृत किया? इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?”

विदेश मंत्रालय ने जारी किया था बयान
इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में जयशंकर के दिए गए बयान को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री के इस बयान को पोस्ट किया और साथ ही लिखा, “अटैक के पहले पाकिस्तान को बताना अपराध है।”

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दावों का खंडन किया था। कांग्रेस सांसद ने दावा किया था कि विदेश मंत्री ने स्वीकार किया है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पाकिस्तान को पहले ही सूचित कर दिया था। मंत्रालय ने ऐसे दावों की निंदा करते हुए कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

विदेश मंत्रालय के विदेश प्रचार प्रभाग ने कहा कि एस. जयशंकर ने कहा था कि “हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो स्पष्ट रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शुरुआत के बाद प्रारंभिक चरण की बात है।” मंत्रालय ने कहा, “इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है कि यह ऑपरेशन शुरू होने से पहले की बात है। तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से प्रस्तुत करने की निंदा की जा रही है।”

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए थे
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले के बारे में पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। राहुल गांधी ने इस कृत्य को गंभीर उल्लंघन बताया और इस बात पर स्पष्टता की मांग की कि इस कदम को मंजूरी किसने दी।

अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, “हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। 1. इसे किसने अधिकृत किया? 2. इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?”इन आरोपों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के दावों को खारिज कर दिया तथा इस बात पर जोर दिया कि विदेश मंत्री की टिप्पणी को गलत तरीके से समझा गया है।

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

भोपाल में दिखेगा इंदौर की ‘गेर’ जैसा उत्साह: रंगपंचमी चल समारोह के लिए प्रशासन अलर्ट

भोपाल राजधानी में रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक चल समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार...

एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल में अब 918 रुपए

भोपाल केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर...

8 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रंगे हाथ धराया

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार...

More like this

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...