16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी..', भारतीय सेना ने पाकिस्तान को...

‘ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी..’, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को 5 शब्दों दे दिया बड़ा संदेश

Published on

नई दिल्ली:

ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र के नाम अपने पहले संदेश में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर चुके हैं कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी इसे अस्थायी तौर पर रोका गया है। अब भारतीय सेना ने पीएम मोदी के संदेश में छिपी उस चेतावनी को जगजाहिर कर दी है, जो पाकिस्तानी फौज और उनके आकाओं की नींदें उड़ा सकती है। भारतीय सेना ने साफ शब्दों में बता दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी है। सेना की ओर से इस चेतावनी के पीछे उसकी पूरी रणनीति और भारत की वैश्विक स्थिति शामिल हैं, जिसमें पाकिस्तान और उसकी फौज दूर-दूर तक कहीं खड़ा नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर में सेना को कैसे मिली सफलता
15 इंफैंट्री डिविजन के जीओसी मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने अमृतसर में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। सबसे पहले उन्होंने इस ऑपरेशन की कामयाबी के पीछे की असली ताकत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में सभी निश्चित लक्ष्यों को हासिल करके भारतीय सेना ने, पाकिस्तानी सेना के ऊपर एक निर्णायक विजय हासिल की है। भारत के प्रभावी नेतृत्व, सक्षम कूटनीति, आर्थिक शक्ति और सैन्य बल का सामना करने की पाकिस्तान की योग्यता नहीं है। भारतीय सेना को पाकिस्तानी फौज की सभी कमियों, खामियों और मजबूरियों की बखूबी पहचान है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी है…’
इसके बाद उन्होंने जो कुछ कहा उससे पाकिस्तानी फौज के प्रमुख असीम मुनीर के पांव के नीचे की जमीन खिसक सकती है। उन्होंने बताया, “हम जानते हैं कि पाकिस्तान हमेशा कायराना कार्रवाई करेगा…दुश्मन के दुष्ट इरादों को नष्ट करने के लिए हम सजग, सतर्क और समर्थ हैं। हमारी सेना बखूबी तैयारी से बहुत ही तेज गति से आधुनिकीकरण कर रही है। पाकिस्तान खुद कभी भी दुस्साहस नहीं करेगा। यदि उसने आतंकवादियों का दोबारा सहारा लिया तो उसका निश्चित ही नाश होगा। याद रहे कि ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित किया गया है…खत्म नहीं हुआ…उसका विकराल रूप अभी बाकी है…।”

पाकिस्तानी फौज को 5 शब्दों में बहुत बड़ा संदेश
कुल मिलाकर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तान को पांच ऐसे संदेश दिए हैं, जिसमें वह भारत से मुकाबला नहीं कर सकता। भारत में अभी एक बहुत ही प्रभावी राजनीतिक नेतृत्व है, जो तय कर रहा है कि आतंकवाद को हर हाल में उखाड़ फेंकना है, चाहे उसके लिए पाकिस्तान के जितने भी भीतर दाखिल होना पड़े। जबकि, पाकिस्तानी नेतृत्व के दो चेहरे हैं। एक वहां की सत्ता पर काबिज शहबाज शरीफ की सरकार है और दूसरी वहां की फौज जिसकी कमान जनरल असीम मुनीर के हाथों में है। कई बार दोनों के बीच तालमेल का भी अभाव दिखा है, जिसके चलते पड़ोसी मुल्क की काफी फजीहत भी हो रही।

वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारत की सक्षम कूटनीति ने भी अहम योगदान दिया है। जिस तरह से भारत ने सांसदों की अगुवाई में विभिन्न प्रनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों में भेजने और आतंकवाद की चुनौती पर विश्व को नए सिरे से जगाने की पहल की है, उससे पाकिस्तान पहले ही बैकफुट पर है। वहीं हमारी सशस्त्र सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो अचूक सफलता हासिल की है, पाकिस्तानी के हौसले उसकी वजह से पहले से ही पस्त हैं। सबसे बड़ी बात कि इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र सेना को दुश्मन की कमियों और कमजोरियों का पता चल चुका है और आगे जो भी वार होगा, वह बिल्कुल उसकी ‘नाभि’ को निशाना बनाएगा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...