18.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी पहले क्यों दी? कांग्रेस ने विदेश मंत्री...

पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी पहले क्यों दी? कांग्रेस ने विदेश मंत्री से पूछा सवाल, BJP को बताया सिंदूर का सौदागर

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के बाद कांग्रेस ने विदेश मंत्री के साथ-साथ पूरी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने दावों को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संपत्तियों को हुए नुकसान पर चुप्पी साध रखी है। जयशंकर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी का हवाला देते हुए पूछा कि पाकिस्तान को पहले से सूचना क्यों दी गई। राहुल ने इसे अपराध बताया।

देश को सच्चाई जानने का हक
राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी निंदनीय है। उन्होंने पूछा कि जब पाकिस्तान को पहले से पता था तो हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था। देश को सच्चाई जानने का हक है। सीनियर कांग्रेस लीडर ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने जयशंकर की पिछली टिप्पणी का जिक्र किया कि भारत ने पाकिस्तानी सेना को आतंकी लॉन्चपैड पर हमले से दूर रहने के लिए कहा था।

‘विदेश मंत्री ने स्वीकार की बात’
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जयशंकर की वीडियो बाइट चलाते हुए भाजपा को ‘सिंदूर का सौदागर’ कहा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को पहले ही बता दिया था।

MEA का बयान- गलत तथ्य प्रस्तुत किए
विदेश मंत्री के बयान को लेकर 17 मई को राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था। इसमें कांग्रेस नेता की टिप्पणी को तथ्यों का पूरी तरह से गलत प्रस्तुतीकरण बताया गया था। राहुल गांधी के दावों की तथ्य-जांच करते हुए MEA ने कहा था कि विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती चरण के दौरान चेतावनी दी गई थी। उन्होंने यह नहीं कहा था कि पहले बता दिया गया था।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...