5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedये सिर्फ शुरुआत है… 1.28 करोड़ की सैलरी से डिलीवरी बॉय बनने...

ये सिर्फ शुरुआत है… 1.28 करोड़ की सैलरी से डिलीवरी बॉय बनने की आ गई नौबत, कैसे? इंजीनियर ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्‍ली

एक समय था जब शॉन के. को मेटावर्स इंजीनियर के तौर पर 1,50,000 डॉलर (लगभग 1.28 करोड़ रुपये) सालाना मिलते थे। अब वो एक टेम्‍परेरी मकान में रहते हैं। खाना डिलीवरी करके अपना गुजारा करते हैं। AI के तेजी से बढ़ने के बाद वो इसका शिकार बने हैं। 42 साल के शॉन के. के पास टेक में दो दशकों का अनुभव है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो न्यूयॉर्क के उत्तरी इलाके में ऐसे रहेंगे। eBay पर सामान बेचकर और खाना डिलीवरी करके अपना जीवन चलाएंगे। पिछले साल अप्रैल में नौकरी जाने के बाद शॉन खुद को तेजी से बदलती इंडस्ट्री के गलत साइड पर पा रहे हैं। जहां ChatGPT तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मेटावर्स जैसे क्षेत्र ठंडे पड़ रहे हैं।

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट में शॉन ने कहा, ‘इस बार चुप्पी अस्थायी नहीं थी। यह ज्यादा परेशान करने वाली है।’ उन्होंने 800 आवेदन भेजे। लेकिन, उन्हें 10 से भी कम इंटरव्यू मिले। उनमें से कई इंटरव्यू AI एजेंटों के साथ थे, इंसानों के साथ नहीं। VR (वर्चुअल रियलिटी), AI और वेब डेवलपमेंट में अनुभव रखने वाले शॉन कभी तेजी से तरक्‍की कर रहे थे। लेकिन, जेनरेटिव AI के बढ़ने से सब कुछ बदल गया है। शॉन कहते हैं, ‘मैं AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) विरोधी नहीं हूं। मुझे इसकी क्षमता पर विश्वास है। लेकिन, इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। यह प्रतिभा को सशक्त बनाने के बजाय उसे रिप्‍लेस कर रहा है।’

इंजीन‍ियर ने दी चेतावनी
शॉन ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ है, वो तो बस शुरुआत है। वो खुद को एक संकेत के रूप में देखते हैं। यह सिर्फ इस बात की झलक हैं कि कैसे कंपनियां लागत कम करने के लिए कर्मचारियों को रिप्‍लेस कर सकती हैं। इससे लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। शॉन कहते हैं, ‘यह ज्‍यादा स्‍मार्ट मशीनों के बारे में नहीं है, बल्कि छोटी सोच के बारे में है। बिजनेस इनोवेशन को नहीं बढ़ा रहे हैं। वे महत्वाकांक्षा को कम कर रहे हैं।’

आज के तकनीकी युग का कड़वा सच
आंकड़े उनकी चिंता को दर्शाते हैं। ऑफिशियल इंटरव्यू कम हो रहे हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ऑटोमेटेड हो रही हैं और रिज्यूमे को अक्सर किसी इंसान के पढ़ने से पहले ही फिल्टर कर दिया जाता है। शॉन की कहानी आज के तकनीकी युग का कड़वा सच है। AI के आने से नौकरियां जा रही हैं। लोगों को नए तरीके से जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह ट्रेंड सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं है। भारत भी इससे अछूता नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...