8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यचमोली में 15 मिनट की बारिश ने मचाई तबाही, बद्रीनाथ हाईवे पर...

चमोली में 15 मिनट की बारिश ने मचाई तबाही, बद्रीनाथ हाईवे पर लगा जाम, श्रद्धालु भी पढ़ लें चेतावनी

Published on

देहरादून/चमोली:

उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में कुछ देर की बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के साथ गदेरे में आया मलबा बद्रीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया। इसके चलते कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। वहीं इस अतिवृष्टि से कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। वहीं कई जगह पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

आज दोपहर के बाद चमोली में मौसम ने करवट ली और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते इस अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरिगाड गधेरा उफान पर आ गया। इसके चलते गदेरे के पास खड़े चार छोटे वाहन मलबे की चपेट में आ गए। एक दुकान के आगे मलबा भी जमा हो गया। लगभग 15 मिनट तक हुई बारिश से पीपल कोटी क्षेत्र के लोग भी दहशत में आ गए।

अतिवृष्टि के चलते गदेरे का मलबा बद्रीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था, जिसके कारण लगभग 15 मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थम गई। वहीं अजय नगर और पीपल कोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइन मलबे से दब कर क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर और बारिश होती रहती तो बद्रीनाथ हाईवे भी मलबे से भर जाता।

पांच घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप
वहीं, बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर, हेमकुंड साहिब, नीति और माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। घाटी और गोपेश्वर में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि से दशोली विकास खंड के गांव में फसल बर्बाद हो गई है। भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर पागल नाला भी उफान पर आ गया। हाईवे पर मलबा जमा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के वाहनों को चमोली, पीपल कोटी, पाखी, हेलंग और ज्योर्तिमठ में ही रोक लिया था। लगभग 5 घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी
बद्रीनाथ धाम जा रहे और धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे लगभग ढाई हजार श्रद्धालु इस जाम में फंसे रहे। एनएचआईडीसीएल की मशीनों से हाईवे पर आया मलबा हटाया गया। इस दौरान बीच-बीच में वाहनों को एक-एक कर छोड़ कर छोड़ा गया, लेकिन बाद में मलबा अधिक आने के कारण वाहनों को रोक दिया गया।

रात 8 बजे के लगभग रास्ता खुलने पर यातायात सुचारू हो पाया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पर्वतीय जिलों के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...