21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिफिर से दिल्ली में एक्टिव होंगे अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी ने...

फिर से दिल्ली में एक्टिव होंगे अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी ने बनाया ये खास प्लान

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी सक्रियता फिर से बढ़ाने वाले हैं। इसकी शुरुआत वह मंगलवार को पार्टी के छात्र संगठन को री-लॉन्च करने से करेंगे। आम आदमी पार्टी ने कुछ साल पहले छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के नाम से अपना एक छात्र संगठन शुरू किया था। इस संगठन ने डीयू में छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। पिछले कुछ समय से इस संगठन की सक्रियता में काफी कमी आई और इसके सदस्य भी घटते चले गए। अब एक नए नाम और नए रूप में नए जोश के साथ छात्र संगठन को री-लॉन्च करके उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है।

छात्र संगठन को री-लॉन्च करेंगे केजरीवाल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के छात्र संगठन को री-लॉन्च करेंगे। छात्र संगठन का नया नाम एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) होगा। पार्टी की यह स्टूडेंट्स विंग देशभर के 50 हजार कॉलेजों में 5 लाख देशभक्त युवाओं को तैयार करके एक नए रूप में वैकल्पिक राजनीति की नींव रखेगी। साथ ही डूसू चुनाव भी पूरी ताकत से लड़ेगी। इसकी एक सोशल विंग भी होगी, जो छात्रों की सामाजिक और सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाएगी। पार्टी के यूथ लीडर्स भी इस संगठन की सक्रियता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे और लॉन्चिंग प्रोग्राम में भी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली चुनाव हारने के बाद से कम हैं एक्टिवदिल्ली में लोकसभा की सातों सीटें और विधानसभा चुनाव हारने के बाद पिछले दिनों एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर का पद भी आम आदमी पार्टी के हाथों से छिटक गया। शनिवार को पार्टी के 15 पार्षदों ने भी इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में सक्रियता काफी कम हो गई थी, जिसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि छात्र संगठन की री-लॉन्चिंग के साथ ही अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में दोबारा एक्टिव दिखाई देंगे।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...