14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeजनसम्पर्कएम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

Published on

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट

राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को गोवा के श्री शांता दुर्गा शख वलेश्वरी संस्थान गोठन वेलीग मारडोल में आयोजित की l इस बैठक में पेंशनरों की मिनीमम और हायर पेंशन को लेकर रणनीति तैयार की गई । इस बैठक में गोवा सहित मप्र,राजस्थान,महाराष्ट्र,कर्नाटक,उड़ीसा,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,तामिलनाडु,केरल,आंध्रा आदि के कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुये । बैठक को संबोधित करते हुये संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष भीमराम डोंगरे ने कहा कि समस्या का हल केवल संघर्ष ही है । सरकार पेंशनरों के मुद्दे लंबे समय अटकाये हुये । अगली रणनीति दिल्ली में ईपीएफओ कार्यालय पर दिसबंर 2026 में प्रदर्शन करना है । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश येडे ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से ज्यादा हो जाने के बाद समिति लगातार संघर्ष कर रही है । यही कारण है कि पेंशन के मामले में आंशिक सफलता मिली है जब तक पूरी सफलता नही मिलेगी संघर्ष जारी रहेगा ।

समिति के उप राष्ट्रीय उप सचिव चन्द्रशेखर परसाई ने कहा कि हम मप्र में लगातार ईपीएफओ कमिशनर से मिलते रहे जिससे पूरे मप्र हायर पेंशन के मामले निपटाये गये । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश मालवीय ने आगे संघर्ष का अव्हान करते हुये कहा कि यदि अब सरकार पेंशनरों के लंबित मामलों पर फैसला नहीं लेती है तो संघर्ष और भी तेज किया जायेगा । मिनीमम पेंशन 9 हजार रूपये दिये जाने को प्रस्ताव रखा । साथ ही हर माह 2 राज्यों में ईपीएफओ कार्यालयों में प्रदर्शन करने का प्रस्ताव दिया । प्रस्ताव सर्व सम्मति से  स्वीकार किया गया । 1 सितबंर 2014 के पूर्व जो सेवानिवृत्ति हुये उन्हें भी हायर पेंशन का लाभ दिया जाये जिसमें भेल,एनटीपीस,सेल,ओएनजीसी और अन्य केन्द्र सरकार के सार्वजिनिक प्रतिष्ठानों में भी कर्मचारियों का हायर पेंशन ट्रस्ट के वेरियर को समाप्त कर लाभ दिया जाये । कार्यकारिणी बैठक को गुरमुख सिंह एनसीआर,शिवराम राजस्थान,बी ब्रह्मा जी उड़ीसा,प्रकाश पाठक महाराष्ट्र,देवीदास वेलिंगकर,रमेश एम शेट्ये,माधव वेरकर ने भी संबोधित किया । इस कार्यकारिणी  की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार केसी दुबे का सम्मान किया गया ।

Read Also :- राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...