5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedभारत से 'पंगा' लेने वाले एर्दोगन के देश तुर्की में 12 गुना...

भारत से ‘पंगा’ लेने वाले एर्दोगन के देश तुर्की में 12 गुना ज्यादा है महंगाई, केवल दो ही देश हैं उससे आगे

Published on

नई दिल्ली:

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण देश में तुर्की को लेकर रोष है और सोशल मीडिया पर #Boycott_Turkey कैंपेन चल रहा है। पिछले साल भारत से 3 लाख से भी अधिक भारतीय पर्यटक तुर्की गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तुर्की में 400 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए थे। तुर्की दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां महंगाई सबसे ज्यादा है। अप्रैल में वहां महंगाई की दर 37.86% रही जो भारत के मुकाबले करीब 12 गुना अधिक है। भारत में महंगाई की दर 3.16% है। तुर्की से ज्यादा महंगाई केवल वेनेजुएला (172%) और अर्जेंटीना (47.3%) में है।

तुर्की पिछले कई साल से महंगाई की समस्या से जूझ रहा है। पिछले साल मई में देश में महंगाई की दर 75% पहुंच गई थी। हालांकि उसके बाद से देश में महंगाई की दर में कमी आई है लेकिन अब भी यह केंद्रीय बैंक के अनुमान से पहुंच ज्यादा है। तुर्की के केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में महंगाई दर 24 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। 2024 में तुर्की की इकॉनमी 3.2% की रफ्तार से बढ़ी थी जबकि इस साल इसमें गिरावट आने की आशंका है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल तुर्की की जीडीपी ग्रोथ 2.8% रह सकती है।

वेनेजुएला में महंगाई
दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई वेनेजुएला और अर्जेंटीना में है। इन देशों की गिनती कभी दुनिया के अमीर देशों में होती थी। अर्जेंटीना एक जमाने में दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में शामिल था जबकि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। वेनेजुएला में 90% से अधिक आबादी का रोजाना खर्च 5.5 डॉलर से कम है। अर्जेंटीना में ऐसे लोगों की आबादी 36% से अधिक है। वेनेजुएला में साल 1980 में जीडीपी प्रति व्यक्ति 8,000 डॉलर थी और आज भी यह इसी स्तर पर है।

हालत यह है कि देश के लाखों लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है। बेहतर जिंदगी की तलाश में लाखों लोग वेनेजुएला से पलायन कर गए हैं। खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि अमीर लोगों के लिए भी दो जून की रोटी जुटाना भी भारी पड़ रहा है। कई गरीब लोग तो पेट भरने के लिए कचरे में पड़ी जूठन खाने को मजबूर हैं। पिछले 43 साल में महंगाई तो चरम पर पहुंच गई लेकिन लोगों की इनकम एक ढेला भी नहीं बढ़ी है।

अर्जेंटीना का हाल
अर्जेंटीना की स्थिति भी वेनेजुएला जैसी ही है। महंगाई के मामले में यह देश वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस दक्षिण अमेरिकी देश की गिनती दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में होती थी। यह देश धनधान्य से भरपूर था। लेकिन 1946 से देश में लोकलुभावन नीतियों और खर्च का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उसकी इकॉनमी गर्त में चली गई। देश के पास कैश रिजर्व नहीं है और सरकार पर भारी कर्ज है। अर्जेंटीना की करीब 40 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...