12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यवाराणसी: संकटमोचन मंदिर महंत के घर से करोड़ों की चोरी, दिल्ली गया...

वाराणसी: संकटमोचन मंदिर महंत के घर से करोड़ों की चोरी, दिल्ली गया था परिवार, मीडियाकर्मियों संग बदसुलूकी

Published on

वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तुलसी घाट स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र के घर करोड़ो की चोरी हो गयी। परिवार समेत दिल्ली गए महंत को घर के एक कर्मचारी को सूचना दी । महंत परिवार के जन सम्पर्क अधिकारी ने चोरी की एफआईआर भेलूपुर थाने में दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार महंत के कार्यालय वाले आवास के पहले मंजिल के कमरे से चोरी हुई है। चोरों ने 3 लाख नकद के अलावा करोड़ो के हीरे जवाहरात की चोरी की है। इसी बीच देर रात मौके पर कमिश्नरेट के आला अधिकारी मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों के साथ महंत विश्वम्भर मिश्रा के करीबियों ने प्राइवेसी का हवाला दे कर काफी बदसुलूकी भी की।

दिल्ली से लौट रहे थे तब हुई जानकारी
मामले पर बताते हुए डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि सोमवार को शाम महंत परिवार के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट से लौटते हुए फोन पर जानकारी मिली को तुसली घाट स्थित कार्यालय वाले आवास के पहले मंजिल की तरफ से दरवाजा खोल कर अंदर आलमारी में से 3 लाख और गहनों की चोरी हुई है।

पहुंचने के बाद सीसीटीवी देखने के बाद पता चला कि रविवार की दोपहर करीब 11 से 1 बजे के बीच मुह पर नकाब लगाए दो लोग झोला ले जाते दिख रहे है। डीसीपी बंसवाल ने बताया कि घर मे 4 कर्मी थे पुलिस उन सबसे पूछताछ कर रही है। ये भी पता चला है कि परिवार ने चोरी के शक में एक शख्स को 4 साल पहले निकाल दिया था वो रविवार को घर मे मौजूद कर्मियों से मिलने आया था।

मौके पर गहमागहमी के बीच मीडियाकर्मियों संग बदसुलूकी
महंत आवास में चोरी की सूचना से पूरे प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर डीसीपी गौरव बंसवाल भी पहुंचे। मीडियाकर्मी भी खबर को कवर करने पहुंचे और जांच करने पहुंची पुलिस का फोटो लेने लगे। इसी बीच प्राइवेसी का हवाला देते हुए महंत के करीबियों ने एक राष्ट्रीय अखबार के फोटोग्राफर को पकड़ लिया और फ़ोटो डिलीट करने को कहने लगे। इसी बीच अन्य मीडियाकर्मी बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच दस से बारह की संख्या में लोगो ने मीडियाकर्मियों से बदसुलूकी करने लगे। इस सब घटनाक्रम के बीच महंत विशम्भर नाथ मिश्र भी वही मौजूद थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...