12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार ने जिसे घर में पनाह देकर बनाया नेता, अब वही...

नीतीश कुमार ने जिसे घर में पनाह देकर बनाया नेता, अब वही JDU नेताओं को साथ आने का दे रहे ऑफर

Published on

नालंदा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जाकर बड़ा राजनीतिक दांव चला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू डूबने वाली नाव इसलिए इस पार्टी के तमाम नेताओं से अपील है कि वे जनसुराज को ज्वाइन करें।

प्रशांत किशोर ने जेडीयू के नेताओं को जन सुराज में आने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू के जो भी कर्मठ कार्यकर्ता और नेता हैं उन्हें ऑफर है कि वह एक से दो महीने के भीतर जन सुराज ज्वाइन करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब ना दल बना सकते हैं और ना चला सकते हैं। सरकार को अफसर चला रहे हैं। वहीं जेडीयू को चार-पांच ऐसे ठेकेदार चला रहे हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जनता दल युनाइटेड के सभी सभी नेताओं और कार्यकताओं से आग्रह करता हूं कि आप अगले एक दो महीने में उनको छोड़िए और जनसुराज से जुड़िए। क्योंकि नीतीश कुमार अब ना तो दल चला रहे हैं और ना बना सकते हैं। सरकार को अफसर चला रहे हैं और पार्टी को चार-पांच ऐसे ठेकेदार चला रहे हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।’

प्रशांत किशोर के ऑफर को जेडीयू ने बताया हास्यास्पद
प्रशांत किशोर के इस बयान पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रशांत किशोर हों या उनके नये नवेले दोस्त बने आरसीपी सिंह, इन दोनों ने अपनी राजनीतिक ट्रेनिंग किस पार्टी से ली है। दोनों पहले यहां से निकलकर अलग अलग पार्टी बनाई, फिर दोनों एक हो गए हैं। उनको पता नहीं है कि शून्य के बगल में शून्य को ले आएं तो वह शून्य ही रहता है। उनके ऑफर को कौन मानेगा। ये हास्यास्पद है कि प्रशांत किशोर जेडीयू के लोगों को ऑफर दे रहे हैं।

यहां बता दें कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के लिए कार्य किया था। चुनाव में जीत मिलने के बाद प्रशांत ने जेडीयू ज्वाइन किया था। उस दौरान प्रशांत किशारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में ही रहा करते थे।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...