14.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में विधायक निधि में बड़ी कटौती, 15 करोड़ से घटाकर 5...

दिल्ली में विधायक निधि में बड़ी कटौती, 15 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ की गई, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विधायकों की क्षेत्रीय विकास निधि (MLA-LAD) में बड़ी कटौती की है। इस फैसले के तहत, प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मिलने वाली वार्षिक राशि को 15 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस कदम ने दिल्ली की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

दिल्ली कैबिनेट का फैसला
शहरी विकास विभाग के आदेश में कहा गया है, “कैबिनेट के निर्णय के अनुसरण में… MLALAD योजना के तहत निधियों का आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रति विधानसभा क्षेत्र प्रति वर्ष ₹5 करोड़ रखा गया है।” नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह एक अनटाइड फंड होगा, जिसे पूंजीगत प्रकृति के स्वीकृत कार्यों के साथ-साथ बिना किसी सीमा के परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए खर्च किया जा सकता है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक भाजपा विधायक ने बताया कि सरकार ने विधायक निधि के तहत कुल 350 करोड़ रुपये अलग रखे हैं, जो दिल्ली के 70 विधायकों के बीच 5 करोड़ रुपये प्रति विधायक के हिसाब से बांटे जाएंगे। सरकार ने इस कटौती के पीछे वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग को कारण बताया है।

क्या है विधायक निधि?
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA-LAD) एक ऐसी योजना है, जिसके तहत विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सड़कों, स्कूलों, और अन्य विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया जाता है। यह राशि विधायकों को स्थानीय स्तर पर जनता की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। पहले यह राशि दिल्ली में 4 करोड़ रुपये थी, जिसे 2018 में बढ़ाकर 10 करोड़ और 2024 में 15 करोड़ रुपये किया गया था।

क्यों कम की विधायक निधि?
भाजपा सरकार ने इस कटौती के पीछे वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग को कारण बताया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगेगा और विकास कार्यों को अधिक पारदर्शी ढंग से लागू किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस कटौती से बचने वाली राशि का उपयोग कहां होगा।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...